अनिल कपूर ने वाइफ सुनीता के लिए 'रमता जोगी' गाने पर किया डांस, पत्नी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की वाइफ सुनीता ने अपनी 37वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पति अनिल के डांस वीडियोज शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनिल कपूर ने वाइफ सुनीता के लिए 'रमता जोगी' गाने पर किया डांस, पत्नी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी वाइफ सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने 19 मई 2021 को अपनी 37वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर अनिल कपूर की वाइफ सुनीता ने कुछ थ्रोबैक वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में एक्टर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज।

Anil Kapoor With Wife Sunita

अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी

पहले आइए अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को 10 सालों तक डेट किया था। सुनीता से अनिल ने पहली बार फोन पर बात की थी। उस वक्त अनिल कपूर कोई स्टार नहीं, बल्कि एक स्ट्रगलर थे। सुनीता से कॉल पर बात करते ही, वो उनके दीवाने हो गए थे। उस वक्त सुनीता एक टॉप मॉडल थीं। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को प्यार किया और अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया। अनिल कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘वो सात दिन’ के एक साल बाद 1984 में सुनीता संग शादी कर ली थी। जानकर हैरानी होगी कि, अनिल कपूर ने सुनीता को शादी के एक दिन पहले ही बताया था कि वह उनसे अगले दिन शादी करेंगे। सुनीता हैरान तो हुईं, लेकिन उन्होंने अनिल के फैसले पर हामी भरी और शादी कर ली।

(ये भी पढ़ें: अविका गौर बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शादी के लिए हैं तैयार, एक्ट्रेस ने बताया वेडिंग प्लान)

Anil Kapoor With Wife Sunita

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियोज। दरअसल, सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 19 मई 2021 को दो वीडियोज शेयर किए हैं। इन दोनों वीडियो में अनिल 'मैं प्रेम दा प्याला पी आया...' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। दोनों वीडियो में उनके साथ सुनीता कपूर भी मस्ती करती नजर आ रही हैं, वहीं वीडियो में कपल के और कई दोस्त भी मस्ती में झूमते दिख रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य ने GF दिशा परमार को सुनाया गाना, पूछा- 'आप रो रहे हो क्या?' तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब)

इसे शेयर करते हुए सुनीता कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरा पागल पति। 37 अद्भुत वर्षों के लिए धन्यवाद। कृपया मेरा मनोरंजन करते रहें, अनंत काल तक आपको प्यार करती हूं।'' इन वीडियोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Anil Kapoor With Wife Sunita

इसके पहले, अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करके अपनी वाइफ को बधाई दी थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने अपनी लविंग वाइफ सुनीता कपूर के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा था। अनिल कपूर ने लिखा था, ‘प्यार के बारे में लिखी गईं सभी प्रेम कहानियां और उद्धरण (Quotes) हमारी लव स्टोरी के आगे फीकी पड़ जाती हैं। जब आप मेरे साथ होती हैं, तो मैं जानता हूं कि मैं सुरक्षित, प्यारा और खुश हूं। आप हमारे संयुक्त परिवारों की आधार हैं, और हम नहीं जानते हैं कि, हम आपके बिना अपने जीवन में क्या करेंगे! मैं वादा करता हूं कि मैं अपना जीवन आपको इसी तरह से प्यार और क़ीमती महसूस कराने में बिताऊंगा क्योंकि आप इसके लायक हैं... हैप्पी एनिवर्सरी। @kapoor.sunita।’

(ये भी पढ़ें: माही विज ने केयरटेकर के बच्चों ख़ुशी-राजवीर की परवरिश के बारे में की बात, कहा-'वो गोद लिए नहीं हैं')

फिलहाल, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि, अनिल कपूर और सुनीता कपूर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। तो आपको सुनीता कपूर द्वारा शेयर किए गए दोनों वीडियो कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- अनिल कपूर,सुनीता)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.