तैमूर अली खान ने करीना कपूर और सैफ अली खान संग किया ट्विन, देखिए किस अंदाज में खेली होली

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार उनकी करीना और सैफ संग एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो तीनों ट्विन कर रहे हैं।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

तैमूर अली खान ने करीना कपूर और सैफ अली खान संग किया ट्विन, देखिए किस अंदाज में खेली होली

होली का त्यौहार हो और स्टार किड्स की बात ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हे शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) किसी से कम नहीं हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में होती है। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि वो जिस खानदान से आते हैं वहां तो सभी के चर्चे होते हैं। इस स्थिति में तैमूर का पीछे रहने का तो कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। हाल-फ़िलहाल में भी तैमूर सुर्खियां बटोर रहे थे क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि वो पढ़ाई के लिए बाहर जाएंगे। दरअसल पटौदी खानदान की परंपरा है कि परिवार के सभी बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई करेंगे।

आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने अपनी पूरी पढ़ाई इंग्लैंड में की थी। यही नहीं, सैफ और उनकी बहनों ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की थी। इस परंपरा को जारी रखते हुए सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तैमूर अली खान के साथ भी ऐसा हो सकता है। माना जा रहा है कि करीना भी अपने जिगर के टुकड़े को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बड़े ही धूमधाम से आराध्या बच्चन संग किया 'होलिका दहन', तस्वीरें वायरल)

करीना कपूर खान को लगता है कि तैमूर को हद से ज्यादा मीडिया की अटेंशन मिल रही है, जिसकी वजह से वो उन्हें वहां भेजना चाहती हैं, लेकिन तैमूर को बोर्डिंग भेजने के मामले में सैफ अली खान की राय दूसरी है। उनका कहना है कि सारा और इब्राहिम के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिता पाए थे क्योंकि वो दोनों बोर्डिंग में पढ़ते थे। ऐसे में सैफ बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या वाकई तैमूर इंग्लैंड जाते हैं या फिर यही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: होली पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा को लाए घर, तस्वीरों संग वीडियो वायरल)

वहीं, अब तैमूर को हाल ही में पैपराजी ने करीना के साथ स्पॉट किया है। इस दौरान नन्हे टिम अपनी अम्मा के साथ ट्विन करते हुए नजर आए। होली के मौके पर तैमूर अली खान मम्मी करीना कपूर खान के साथ त्यौहार मनाने जा रहे थे कि तभी पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। ऐसे में अब उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इस वीडियो में तैमूर करीना के साथ घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफ़ेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा करीना ने भी सफ़ेद कलर की कुर्ती और स्कर्ट पहनी है, जोकि उनके ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। वहीं, सैफ भी सफ़ेद कलर के सलवार कमीज में दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले तो आप देखिए तैमूर की वो वीडियो।

मालूम हो, कुछ समय पहले तैमूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें वो करीना कपूर खान और नानी बबीता कपूर के साथ नजर आ रहे थे। यही नहीं, इस वीडियो में तैमूर ने पैपराजी को कहा था कि- 'ए भाई लोग'। वैसे इस वीडियो के साथ तो करीना और बबीता के लुक्स के भी काफी चर्चे हुए थे। बता दें कि करीना और तैमूर कितन बेहतरीन बांड शेयर करते हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है। यही वजह है कि नन्हें टिम अक्सर ही अम्मा करीना के साथ स्पॉट किए जाते हैं। (ये भी पढ़ें: सुहाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ पब्लिक, देखिए कैसे आर्यन खान और अबराम खान संग दिया शानदार पोज)

करीना कपूर खान ने शेयर की लाडले तैमूर अली खान संग शानदार तस्वीर, लिखा ये क्यूट कैप्शन

फिलहाल, मम्मी करीना कपूर खान के साथ तैमूर अली खान को ट्विन करते देख फैन्स काफी खुश हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.