सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना लाइट पिंक लहंगा, मेहंदी रस्म में फूलों से बने दुपट्टे ने खींचा ध्यान

आइए आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जो अपने पिंक लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनके मेहंदी सेरेमनी में कैरी किए गए फ्लोरल दुपट्टे ने हमारा ध्यान खींच लिया।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना लाइट पिंक लहंगा, मेहंदी रस्म में फूलों से बने दुपट्टे ने खींचा ध्यान

एक लड़की के लिए शादी का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। सिर्फ इसलिए नहीं, क्योंकि वो इस दिन अपने सपनों के राजकुमार के साथ अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करती है, बल्कि इसलिए भी, क्योंकि वो बचपन से एक खूबसूरत दुल्हन बनने का सपना देखती है, जो उसके वेडिंग डे पर पूरा होता है।

c

हमेशा दुल्हनों को लाल रंग का शादी का जोड़ा पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि लाल रंग को सुहाग का रंग कहा जाता है। लेकिन आज की दुल्हनें इन परंपराओं को तोड़कर अपने पसंद के रंगों को अपनी शादी में पहन रही हैं। हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने अपनी शादी के दिन लाल रंग के बजाय लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शाही शादी में पहना अनोखा राजस्थानी लहंगा, मारवाड़ी लुक में लगीं रॉयल)

Sabyasachi Bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ नियति अग्रवाल से, जिन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी के प्यार राघव बुबना संग मुंबई के ताज महल होटल में धूमधाम से शादी की थी। अपनी शादी के दिन नियति ने, दुल्हनों के पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लश पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था।

The Sabyasachi Bride

दुल्हन के आउटफिट में भारी कढ़ाई के साथ एक लहंगा स्कर्ट था, जिसे उन्होंने मैचिंग प्रिंसेस-कट ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने आउटफिट को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। पहला जालीदार कढ़ाई वाला दुपट्टा उन्होंने साइड पिन किया था और दूसरे नेट के दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर ओढ़ रखा था।

Sabyasachi Bride

दुल्हन ने अपने खूबसूरत लहंगे के साथ भारी ज्वेलरी कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया था। उनकी ज्वेलरी में हैवी चोकर नेकपीस, टू-लेयर्ड पोल्की नेकलेस, नथ और स्टेटमेंट मांग टीका शामिल थे। दुल्हन ने पिंक आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप मिनिमल रखा था। दुल्हन अपने ओवरऑल लुक में काफी सुंदर लग रही थीं। बात करें दूल्हे राजा की तो, दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी व रेड दोशाला कैरी की थी।

(ये भी पढ़ें- इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी पीले रंग की साड़ी, संगीत लुक ने खींचा ध्यान)

Sabyasachi Bride

Sabyasachi Bride

Sabyasachi Bride With Her Groom

सगाई सेरेमनी

Bride's Engagement Look

अपनी सगाई सेरेमनी के लिए दुल्हन ने अपने मिनिमल लुक से हमारा दिल जीत लिया था। उन्होंने इस दिन एक ग्रे लहंगा पहना था, जिसमें मोतियों से सजा ब्लाउज और एक दुपट्टा था। उन्होंने डायमंड नेकपीस के साथ अपने लुक को सॉफ्ट रखा था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने एक शाही-नीले रंग का बंद गला आउटफिट पहना था।

(ये भी पढ़ें- इन दुल्हनों ने सदियों से चली आ रही परंपराओं को तोड़कर रचाई शादी, समाज के लिए बनीं प्रेरणा)

Bride's Engagement Look

मेहंदी सेरेमनी

Bride's Mehendi Look With Floral Dupatta

मेहंदी सेरेमनी के मौके पर दुल्हन ने रेड कलर का लहंगा पहना था। अपने लुक को उन्होंने एक मांगटीका और इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। उनके मेहंदी लुक में सबसे ज्यादा खास चीज उनका असली फूलों से बना दुपट्टा था, जिसे सफेद फूलों से बनाया गया था। वहीं, होने वाले दूल्हे राजा ने अपनी लेडीलव के साथ ट्विनिंग करते हुए रेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था।

Bride's Mehendi Look With Floral Dupatta

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना ग्रीन कलर का अनोखा लहंगा, रॉयल ज्वेलरी ने लुक में लगाया चार-चांद)

फिलहाल, दूल्हा-दुल्हन सभी रस्मों में अपने-अपने आउटफिट्स की वजह से काफी जच रहे थे। वैसे, आपको दुल्हन का वेडिंग लहंगा और फ्लोरल दुपट्टा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सब्यसाची, फोटोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.