शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए विक्रांत मैसी-शीतल, 'सिंदूर-चूड़ा' फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी दुल्हनिया के साथ मुंबई लौट आए हैं। दोनों को शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए विक्रांत मैसी-शीतल, 'सिंदूर-चूड़ा' फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

'मिर्जापुर' के 'बबलू भैया' यानी विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपनी लेडीलव शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ 18 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लिए थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। बाहों में बाहें डाले इस कपल को कैमरे में स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।

vikrant sheetal

शादी के बाद पहली बार विक्रांत और शीतल साथ में स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त दिखी। एक-दूसरे का हाथ थामे ये दोनों 'कपल गोल्स' देते नजर आए। दोनों के इस अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

vikrant sheetal

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने अनमोल-कृशा की शादी में पहना था ईशा अंबानी का हार, दिखा मां-बेटी का अटूट प्यार)

विक्रांत और शीतल के स्पॉटेड वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे चल रहा है। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को रुककर पोज भी दिए। साथ ही अपनी शानदार केमिस्ट्री से उन्होंने फैंस का दिल भी जीत लिया। 

vikrant sheetal


शीतल ठाकुर को इस वीडियो में लाइट पर्पल रंग का सूट पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो हाथों में चूड़ा पहने नजर आईं। मांग में सिंदूर लगाकर वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, सफेंद रंग की शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रहे विक्रांत को अपनी वाइफ का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। कपल के इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लगभग 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस इनपर काफी प्यार बरसा रहे हैं। 

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग रेड ड्रेस में किया था ट्विनिंग)

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग कर चुके विक्रांत मैसी ने साल 2019 में सगाई करने के बाद फरवरी 2022 में शादी रचाई।

vikrant sheetal

19 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। अपनी शादी में जहां शीतल रेड कलर के लहंगे, यूनिक स्कर्ट और लाल चुन्नी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे थे। 

vikrant sheetal

(ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, पारंपरिक ड्रेस में दिखा कपल)

फिलहाल, विक्रांत और शीतल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। वैसे, आपको इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit -Viral Bhayani)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.