जब Anushka Sharma ने Deepika Padukone संग 'कोल्ड वॉर' पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा था- 'मैं यहां...'

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज में से एक रही हैं। अभिनेत्री ने एक बार दीपिका पादुकोण के साथ अपने कथित कोल्ड वॉर की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Anushka Sharma ने Deepika Padukone संग 'कोल्ड वॉर' पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा था- 'मैं यहां...'

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भले ही बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्त न हों, लेकिन दोनों अभिनेत्रियां हमेशा एक-दूसरे के बारे में बहुत अच्छी बातें करती रही हैं। जहां दीपिका ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के साथ अभिनय की शुरुआत की थी, वहीं अनुष्का ने 2008 में शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। तब से, दोनों अभिनेत्रियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, जो अब इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं।

हालांकि, उनके करियर की शुरुआत में ही दोनों के बीच कथित 'कोल्ड वॉर' की अफवाहें थीं। साल 2013 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अनुष्का ने दीपिका के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

जब अनुष्का शर्मा ने दीपिका पादुकोण के साथ 'कोल्ड वॉर' पर दी थी प्रतिक्रिया

दीपिका के साथ अपने कथित 'कोल्ड वॉर' के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा था, "मुझे दीपिका या किसी से भी कोई समस्या नहीं है। मैं यहां काम करने आई हूं, झगड़ों में शामिल होने के लिए नहीं। मैं जो कर रही हूं उससे खुश हूं और वह भी अपनी जिंदगी से खुश होंगी। हमारे आसपास की सारी खबरें झूठी हैं, यह सब डोमिनोज़ प्रभाव की तरह है, बस एक कहानी बनाने के लिए... मेरे बारे में गॉसिप करने के लिए झूठ की एक सीरीज होगी। इसलिए मूल रूप से इस इंडस्ट्री में महिलाओं को जिस तरह से देखा जाता है, वह गलत है।''

anushka

(ये भी पढ़ें: जब विराट कोहली ने पहना था वाइफ अनुष्का शर्मा का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत है 4 लाख से भी ज्यादा)

रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का 2018 में मुंबई में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में भी शामिल हुई थीं। वास्तव में वह रणवीर और दीपिका को उनकी शादी पर शुभकामनाएं देने वाली पहली बॉलीवुड हस्तियों में से एक थीं। रणवीर ने अपने रिसेप्शन में आने के लिए अनुष्का को धन्यवाद भी दिया था। 'फिल्मफेयर' के साथ एक पुराने इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था, ''यह सचमुच बहुत प्यारा था, लेकिन मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण और स्पेशल था कि अनुष्का आईं।''

anushka

जब अनुष्का और दीपिका ने पहना था 2000 से कम कीमत का येलो आउटफिट, दिखी थीं बेहद खूबसूरत। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ

दोनों एक्ट्रेसेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की शादी को पांच साल होने वाले हैं और हर कोई इनके माता-पिता बनने का इंतजार कर रहा है। वहीं, अनुष्का शर्मा ने दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम कपल ने वामिका रखा है। खबर है कि अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

anushka

फिलहाल, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के कथित 'कोल्ड वॉर' के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.