जानें अब क्या करते हैं 'रामायण' के लव-कुश? एक हैं मराठी हीरो तो दूसरे बने अमेरिकी कंपनी के CEO 

यहां हम आपको सुपरहिट पौराणिक टीवी शो 'रामायण' में लव-कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि 35 साल बाद अब वे क्या कर रहे हैं। आइए बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें अब क्या करते हैं 'रामायण' के लव-कुश? एक हैं मराठी हीरो तो दूसरे बने अमेरिकी कंपनी के CEO 

80-90 के दशक के कई टीवी शोज ऐसे हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं, जिनमें से एक है रामानंद सागर की 'रामायण'। रामायण का हर किरदार लोगों के जेहन में आज तक इस कदर बसा हुआ है कि आज भी लोग जब भगवान राम और मां सीता की कल्पना करते हैं, तो अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का चेहरा ही सामने आता है। 

लोग अब भी 'रामायण' में काम करने वाले एक्टर्स के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में हम आपको 'रामायण' में लव-कुश का किरदार निभाने वाले कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं कि वे अब क्या करते हैं।

luv-kush

जानें 35 साल बाद कितने बदल गए हैं 'रामायण' के लव और कुश?

1988 में प्रसारित हुआ 'रामायण' दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पौराणिक शो है, जिसके 'उत्तर रामायण' पार्ट में लव व कुश के जीवन और उनके पिता भगवान राम के साथ उनके टकराव और पुनर्मिलन की कहानी दर्शाई गई है।

स्वप्निल जोशी बने थे कुश ​

पॉपुलर पौराणिक शो 'रामायण' में कुश का यादगार किरदार स्वप्निल जोशी (Swwapnil Joshi) ने निभाया था। वहीं, मयूरेश क्षेत्रमाडे लव की भूमिका में थे। हालांकि, 35 साल बाद अब दोनों काफी बदल गए हैं। उनमें से एक ने तो इंडस्ट्री को सालों पहले ही छोड़ दिया था।

swwapnil joshi

(ये भी पढ़ें- रामानंद सागर की 'रामायण' के 'दशरथ' और 'कौशल्या' रियल जिंदगी में भी थे पति-पत्नी, ऐसे मिला था काम)

स्वप्निल पहले कुश बने फिर कृष्णा

कुश का किरदार निभाने वाले स्वप्निल अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर 'रामायण' में राम और सीता के बड़े बेटे कुश की भूमिका निभाकर की थी। बाद में उन्होंने रामानंद सागर के 'कृष्णा' में युवा कृष्ण की भूमिका निभाई।

KRISHNA

रामानंद सांगर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर, जानें कौन हैं 'राम' और 'रावण' की पत्नी

अब मराठी सिनेमा में एक्टिव हैं स्वप्निल

43 साल के हो चुके स्वप्निल अब मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। फिल्मों के अलावा, वह मराठी टीवी सीरियल्स में लीड किरदार निभाते नजर आते हैं। उनके टीवी शोज में 'मोगरा फुलाला' और 'जीवलागा' शामिल हैं।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ बड़ी कंपनी के CEO बने मयूरेश

वहीं, मयूरेश क्षेत्रमाडे (Mayuresh Kshetramade) की बात करें, तो उन्होंने पौराणिक शो 'रामायण' में 'लव' की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस शो से लाइमलाइट हासिल करने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद वह 'स्पाइट एंड डेवलपमेंट' नाम की किताब के को-राइटर बने। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिंग छोड़कर अब वह एक बिजनेसमैन बन गए हैं और कथित तौर पर 'कमीशन जंक्शन एफिलिएट' के सीईओ हैं। इसके लिए वह न्यू जर्सी (अमेरिका) चले गए हैं।

MAYURESH

(ये भी पढ़ें- टीवी सीरियल रामायण में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया की रियल लाइफ के 'राम' से ऐसे हुई थी मुलाकात)

फिलहाल, इन स्टार्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.