Zeenat Aman ने Parveen Babi को किया याद, कहा- 'उनके अफेयर्स पर काफी कुछ कहा गया, लेकिन' 

हाल ही में, दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने दिवंगत अभिनेत्री परवीन बाबी की तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है और उनके बारे में काफी कुछ लिखा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Zeenat Aman ने Parveen Babi को किया याद, कहा- 'उनके अफेयर्स पर काफी कुछ कहा गया, लेकिन' 

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री परवीन बाबी (Parveen Babi) भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बेहतरीन अदायगी और बेजोड़ सुंदरता की मिसाल आज भी दी जाती है। उस समय की एक और मशहूर अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) की परवीन से काफी तुलना की जाती थी। बात चाहे उनके लुक्स की हो या अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी की, दोनों काफी हद तक एक जैसी दिखती थीं, यही वजह है कि अक्सर दर्शक उन्हें पहचानने में धोखा खा जाते थे।

4 अप्रैल 2023 को परवीन बाबी की बर्थ एनिवर्सरी पर दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम से दिवंगत एक्ट्रेस की दो तस्वीरें शेयर की हैं और उनके लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। जीनत द्वारा शेयर की गई तस्वीरें उनकी बॉन्डिंग के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। वहीं, उनकी पोस्ट यह बताने के लिए काफी है कि परवीन बाबी वाकई एक लेजेंडरी एक्ट्रेस थीं।

parveen babi and zeenat aman

अपने हार्दिक नोट की शुरुआत में ज़ीनत अमान ने परवीन बाबी के फैशन चॉइसेस के बारे में बात की और याद किया कि कैसे वह और परवीन वेस्टर्न फैशन को एंजॉय करती थीं। एक्ट्रेस ने अपने नोट में परवीन को बेहद ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस भी बताया। आगे अपने नोट में ज़ीनत ने परवीन के साथ अपनी समानता के बारे में भी बात की और याद किया कि कैसे पिछले साल दुबई की यात्रा के दौरान उन्हें गलती से परवीन समझ लिया गया था। 

उन्होंने अपने नोट में लिखा, "मैं आज परवीन को उनके जन्मदिन पर याद करना और उनका सम्मान करना चाहती हूं। परवीन बहुत खूबसूरत, ग्लैमरस और प्रतिभाशाली थीं। 70 के दशक में हम अपने बालों को इसी तरह से बनाते थे और पश्चिमी फैशन का आनंद लेते थे। हालांकि, हममें से किसी ने भी इसे नहीं देखा, हमें बताया गया था कि हमारे बीच एक अनोखी समानता है। यह अवश्य ही सच रहा होगा, क्योंकि पिछले साल दुबई में मुझसे "परवीन मैम" के रूप में संपर्क किया गया था।''

parveen babi and zeenat aman

ज़ीनत अमान ने परवीन बाबी के साथ अपने कंपटीशन पर की बात

इसके अलावा, ज़ीनत अमान ने अपने नोट में परवीन बाबी के साथ अपने प्रतिद्वंद्विता की खबरों पर भी लिखा, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया। दिग्गज अभिनेत्री ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें परवीन से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने लिखा, "स्वाभाविक रूप से उस समय मीडिया ने हमारे बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता की कहानियों को फैलाया, लेकिन वास्तव में हम हमेशा एक-दूसरे के प्रति सहज थे। हम सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि समकालीन, सहकर्मी और शुभचिंतक भी थे। हमने 'शांति' और 'महान' फिल्म में एक साथ काम किया।"

परवीन बाबी के मानसिक स्वास्थ्य और अफेयर्स पर बोलीं ज़ीनत अमान

अपने दिल को छू लेने वाले नोट में ज़ीनत अमान ने परवीन बाबी के मानसिक स्वास्थ्य और उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने उन लोगों की आलोचना की, जो हमेशा दिवंगत अभिनेत्री को उनके रोमांटिक रिश्तों और अफेयर्स के लिए याद करते हैं। उसी के बारे में लिखते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि हर किसी ने मीडिया में उनके रिश्तों के बारे में काफी कुछ कहा था, लेकिन दुख की बात है कि दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए वह यहां नहीं हैं। Parveen Babi की लव लाइफ: डैनी-कबीर और महेश संग रहा अफेयर, फिर भी अंत समय में रहीं तन्हा

parveen babi

इस बारे में उन्होंने लिखा, "मानसिक स्वास्थ्य बीमारी के साथ परवीन का संघर्ष ऐसे समय में आया, जब देश इन मामलों पर इतना असंवेदनशील और अनजान था। उनकी मृत्यु के बाद मैं अक्सर इस बात पर विचार करती था कि उन्हें कैसे याद किया जाता है। टैब्लॉइड्स ने उनके रोमांटिक रिश्तों और "एपिसोड" पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन परवीन इससे कहीं अधिक थीं कि 'उन्होंने किसे डेट किया' या 'अस्वस्थ होने पर क्या कहा'। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका कभी नहीं मिला।''

अपने नोट के अंत में ज़ीनत अमान ने परवीन बाबी के 'पढ़ने के प्यार' के बारे में बात की और याद किया कि कैसे वह शॉट्स के बीच कुछ भी पढ़ लेती थीं। अपने करियर में परवीन बाबी की सफलता के बारे में बात करते हुए ज़ीनत ने सभी को उस समय की याद दिलाई, जब दिवंगत अभिनेत्री को 'टाइम पत्रिका' के कवर पर जगह मिली थी। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह कई सालों से परवीन के संपर्क में थीं, लेकिन यह एक तरह का बंधन था। हालांकि, अंत समय में परवीन अकेली थीं, जिनका शव 20 जनवरी 2005 को उनके मुंबई अपार्टमेंट में पाया गया था।

parveen babi

फिलहाल, जीनत की बातों से यह तो साफ है कि परवीन बाबी वाकई एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी व्यक्ति भी थीं। वैसे, उनके इस इमोशनल नोट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.