एक मां का रोल अपने बच्चे की ज़िंदगी में सबसे अहम होता है। वो मां ही है, जो अपने बच्चों को अच्छी आदतों से लेकर उनको जिंदगी में नई-नई चीजें सिखाती है। वो अपनी बेटी की पहली बेस्ट फ्रेंड से लेकर आखिरी प्यार तक सबकुछ होती है। कुछ ऐसा ही रिश्ता इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की वाइफ़ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और उनकी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का है। साक्षी अक्सर जीवा की क्यूट वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, जीवा का एक और वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
ये वीडियो देखने से पहले ये जान लीजिए कि, फेमस कपल्स में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने बेटी और पति विराट संग शेयर की फोटो, फैंस को बताया अपनी 'नन्ही परी' का नाम)
अब आपको दिखाते हैं जीवा का वो वीडियो, जो उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 31 जनवरी 2021 की देर रात शेयर किया गया है। दरअसल, इस वीडियो में जीवा के पास ढेर सारी सब्जियां टेबल पर रखी हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में जीवा अपनी मां को सारी सब्जियों के नाम बताते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि टमाटर उन्हें बेहद पसंद है।
इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, 'सब्जियों के लिए प्यार।"
इसके अलावा, इन्हीं सब्जियों की एक झलक साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए बताया है कि आज की सब्जियां जीवा लाई हैं। (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ डेट पर गईं आलिया भट्ट, वार्डरोब से शेयर की मिरर सेल्फी)
इससे पहले, जीवा के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की गयी थी। ये फोटो धोनी की बेटी जीवा के साथ एक स्पेशल 'राइड' की है। इस 'राइड' में क्रिकेटर की बेबी गर्ल अपने पापा के साथ हैं, लेकिन बाइक पर नहीं, बल्कि कंधे पर। फोटो में जीवा अपने पापा के कंधे पर बैठकर 'राइड' करती नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि, अन्य स्टार किड्स की तरह जीवा धोनी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट है। जीवा के इस ऑफिशियल अकाउंट पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसे उनकी मां साक्षी सिंह धोनी और पापा एमएस धोनी संभालते हैं।
‘IPL 2020’ खत्म होने के बाद एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और जीवा धोनी के साथ नवंबर के महीने में दुबई वेकेशन पर गए थे। करीब दो महीने तक छुट्टी मनाने के बाद धोनी अपनी फैमिली के साथ 4 जनवरी 2021 को भारत लौट आए थे। इसकी जानकारी साक्षी ने कुछ वीडियोज और फोटो के जरिए दी थी। साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो और कुछ वीडियोज शेयर की थीं, जिसमें से पहला बूमरैंग वीडियो दुबई एयरपोर्ट का था। ये वीडियो साक्षी ने फ्लाइट में बैठकर शूट किया था। इसके बाद उन्होंने एमएस धोनी और जीवा की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें क्यूट जीवा फेस शील्ड पहन कर कुछ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जो फ्लाइट लैंडिंग का था। इस वीडियो के साथ साक्षी ने कैप्शन में ‘गुड मॉर्निंग लिखा था। इसके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें: राजीव खंडेलवाल की लव स्टोरी: एक्टर ने मंजरी कम्तिकार के पिता को मैसेज कर की थी शादी की बात)
फ़िलहाल, जीवा के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।