अहान शेट्टी-तान्या श्रॉफ: बचपन की दोस्ती हुई प्यार में तब्दील, GF के लिए विमान से कूद गए थे एक्टर

एक्टर अहान शेट्टी ने फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में एंट्री की है। अहान अक्सर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ स्पॉट किए जाते हैं। आइए आपको कपल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

अहान शेट्टी-तान्या श्रॉफ: बचपन की दोस्ती हुई प्यार में तब्दील, GF के लिए विमान से कूद गए थे एक्टर

एक्टर सुनील शेट्टी (Suneil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्मों के अलावा, अहान अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अहान अपनी स्कूल फ्रेंड तान्या श्रॉफ (Tanya Shroff) को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं। वो अक्सर तान्या के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।

ahan shetty and tanya shroff

फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग के दौरान भी इस जोड़े को एक साथ देखा गया था और ऐसा लगता है कि, तान्या अब शेट्टी परिवार का एक हिस्सा हैं। दोनों के एक-साथ स्कूल जाने से लेकर प्यार में पड़ने तक की कहानी काफी दिलचस्प है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

रेड कार्पेट डेब्यू पर साथ पहुंचा था कपल

1 दिसंबर 2021 को फिल्म 'तड़प' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ को एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं, तान्या को अहान की बहन व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ नोटों की अदला-बदली करते हुए भी देखा गया था और वो अहान के परिवार के काफी करीब लग रही थीं।

बचपन के दोस्त हैं अहान और तान्या

(ये भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग शादी पर की बात, कहा- 'हम दोनों एक-दूसरे के लिए ताकत हैं')

मुंबई में पैदा हुए अहान और तान्या दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और ये दोनों काफी लंबे समय से दोस्त थे। साल 2015 में अभिनेता ने तान्या को प्रपोज किया और वे दोनों दोस्त से कपल बन गए। अरमान जैन की शादी के दौरान, जोड़े ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति एक साथ दर्ज कराई थी।

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटोज करते हैं शेयर

यह कपल अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ बिताए गए पलों को शेयर करता रहता है। वे दोनों अक्सर एक साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं और एक-दूसरे की कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी देखा जाता है।

प्रेमिका के कहने पर किया था स्काई डाइविंग

(ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान संग रिश्ते पर बोले अर्सलान गोनी, कहा- 'हम अच्छे दोस्त हैं')

एक इंटरव्यू में जब अहान से पूछा गया था कि, 'उनका अब तक का सबसे डरावना अनुभव क्या था?' उन्होंने बताया कि, यह उनका स्काई डाइविंग का अनुभव था। एक्टर ने कहा, "मेरी प्रेमिका का जन्मदिन था, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा, 'नहीं, तुम्हें यह करना है।' तो, मैं उनके लिए एक विमान से कूद गया।”

फिलहाल, हमें अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के बीच दोस्ती और प्यार का ये रिश्ता बहुत पसंद आता है। तो, आप इस कपल के बारे में क्या कहेंगे? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.