अर्जुन कपूर ने GF मलाइका संग लंच डेट की शेयर की तस्वीर, बीते एक साल को एक्टर ने किया याद

एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने क्लिक किया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अर्जुन कपूर ने GF मलाइका संग लंच डेट की शेयर की तस्वीर, बीते एक साल को एक्टर ने किया याद

एक समय था, जब एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था, लेकिन आज अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल बन चुके हैं। बेशक दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करते हैं, लेकिन अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके बर्थडे के मौके की है। इस तस्वीर की खासियत ये है कि, एक्टर की ये फोटो उनकी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

arjun kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, अर्जुन कपूर ने 25 जून 2021 को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर मलाइका ने अपने हैंडसम बॉयफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को हग करते हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा था, ‘मेरे सनशाइन को जन्मदिन मुबारक हो।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया था।

(ये भी पढ़ें: अली गोनी ने GF जैस्मिन भसीन को बर्थडे विश करते हुए शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, जाहिर किया अपना प्यार)

arjun and malaika

आइए अब आपको अर्जुन कपूर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर अपने बर्थडे के मौके पर अपनी ब्यूटीफुल गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ लंच पर गए थे, जिसकी झलक उन्होंने 28 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर दिखाई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अर्जुन कपूर खिड़की से बाहर की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ग्रे कलर की हुडी में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन कपूर की ये तस्वीर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने क्लिक की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में दी है।

(ये भी पढ़ें: 'ससुराल सिमर का' फेम ज्योत्सना चंदोला बनीं मां, एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी बॉय की एक झलक)

arjun kapoor latest photo

इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘बर्थडे लंच पर सोच में फंस गया था... एक साल में कितने अंतर आ जाते हैं... एक साल पहले मैं निराश, थका हुआ और भ्रमित था, आज मैं नई ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तैयार बैठा हूं, ताकि जीवन में आने वाली किसी भी परेशानी का सामना कर सकूं। मैं सिर्फ उन लोगों को बताना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा समर्थन किया और मेरी देखभाल की। मेरे काम के साथी, प्रशंसक, दोस्त, परिवार और मेरा बच्चा मेरे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद। फोटो क्रेडिट: मलाइका अरोड़ा। वह मुझे अच्छा दिखना सिखाती हैं।’

(ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने फैमिली के साथ आलिया भट्ट को बताया 'अपनी दुनिया', शेयर की स्पेशल फोटो)

arjun kapoor caption

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच लगभग 12 साल का ऐज गैप है, लेकिन ये भी सच है कि, दोनों ने अपने बीच के सभी अंतर को भूलकर एक-दूसरे को अपनाया है। अर्जुन कपूर ने यूट्यूब चैनल ‘फिल्म कम्पैनियन’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने और मलाइका मलाइका के एज गैप पर कहा था कि, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि, आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। उनका एक बीता हुआ कल है... और मैं उस स्थिति में रहा हूं, जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता है, क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।’

arjun kapoor  with malaika

अपनी बात को जारी रखते हुए अर्जुन कपूर ने कहा था कि, ‘मैं कोशिश करता हूं और हमारे बीच एक सम्मानजनक बाउंड्री बनाकर रखता हूं। मैं वही करता हूं, जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।’

arjun kapoor  with malaika arora

फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन कपल ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। तो अर्जुन कपूर की ये फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.