BFF प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के LA होम में होस्ट की 'छेलो शो' की स्क्रीनिंग, सामने आईं तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त ईशा अंबानी के लॉस एंजेलिस वाले घर में फिल्म 'छेलो शो' के लिए एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की थी, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

BFF प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के LA होम में होस्ट की 'छेलो शो' की स्क्रीनिंग, सामने आईं तस्वीरें

निर्देशक पान नलिन की गुजराती फिल्म 'छेलो शो' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। 'छेलो शो' साल 2023 के लिए भारत की तरफ से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 'ऑस्कर' में आधिकारिक तौर पर भेजी गई है। यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट भी हो चुकी है। अब हाल ही में, 'छेलो शो' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी खुशी जताई है। एक्ट्रेस फिल्म की सफलता से इतनी खुश हैं कि उन्होंने 'छेलो शो' के लिए अपनी बेस्ट फ्रेंड व देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के 'लॉस एंजेलिस' वाले घर में एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।

(Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के घर पर की फिल्म की स्क्रीनिंग 

दरअसल, 8 जनवरी 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'छेलो शो' की खास स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका को वन-शोल्डर ब्लैक आउटफिट पहने देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अन्य तस्वीरों में प्रियंका बाल कलाकार भाविन रबारी के साथ फ्रेम साझा करते हुए दिख रही हैं, जो इस स्क्रीनिंग में भी मौजूद थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक लंबा नोट लिखा और इस आयोजन के लिए अपने लॉस एंजेलिस घर को उधार देने के लिए अपनी बीएफएफ ईशा अंबानी को धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा, "कम से कम मैं हमेशा उस उद्योग का समर्थन कर सकती हूं, जिसने मुझे अपने काम के बारे में सब कुछ सिखाया है। भारतीय सिनेमा से आने वाली अद्भुत फिल्मों पर गर्व है। 'छेलो शो' कुछ खास में से एक है। गुड लक टीम! जाओ। उन्हें ले आओ। पी.पी.एस. स्क्रीनिंग के लिए टीम को अपना एलए घर देने के लिए धन्यवाद ईशा अंबानी।"

(Priyanka Chopra)

(Priyanka Chopra)

(Priyanka Chopra)

ईशा अंबानी के घर की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

वहीं, फिल्म के निर्माता डेविड डबिन्स्की ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर ईशा अंबानी के एलए होम में आयोजित कार्यक्रम की इनसाइड तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। जहां एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के फिल्मों के प्रति प्रेम के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही थीं। वहीं, वीडियो में ईशा अंबानी के घर की कुछ अनदेखी झलकियां भी नजर आ रही थीं, जो पूरी तरह से लाइट से सजा हुआ था। घर में सुंदर चित्रों के अलावा, एक लाइट कलर का सोफा, एक पियानो भी नजर आ रहा था। इन झलकियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईशा अंबानी का ये घर कितना आलीशान होगा।

priyankachopra

priyankachopra

priyankachopra

priyankachopra

priyankachopra

priyankachopra

priyankachopra

मदरहुड एंजॉय कर रही हैं ईशा अंबानी

बता दें कि हाल ही में, ईशा अंबानी दो बच्चों की मां बनी हैं। फिलहाल, वह अपनी मदरहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद पहली बार ईशा को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की वेबसाइट लॉन्च इवेंट पर स्पॉट किया गया था, जहां उन्होंने अपनी मां के डांस के प्रति प्यार और समर्पण पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

खैर, आपको ईशा अंबानी का ये आलीशान घर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.