Bipasha Basu ने 'वुमेन्स-डे' पर बेटी Devi द्वारा उनके लिए बनाए गए हैंडमेड गिफ्ट की दिखाई झलक

वुमेन्स-डे के मौके पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु के लिए उनकी बेटी देवी ने एक प्यारा सा गिफ्ट तैयार किया, जिसकी उन्होंने एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bipasha Basu ने 'वुमेन्स-डे' पर बेटी Devi द्वारा उनके लिए बनाए गए हैंडमेड गिफ्ट की दिखाई झलक

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बी-टाउन की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 30 अप्रैल 2016 को 'दिल मिल गए' अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। कपल ने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी का स्वागत किया था, जिसके साथ वे अब अपनी लाइफ के हर पल का लुत्फ उठा रहे हैं।

बिपाशा बसु के लिए उनकी बेटी ने बनाया प्यारा गिफ्ट

8 मार्च 2024 को जब शिवरात्रि का पावन पर्व और महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है, तो बिपाशा बसु ने भी इस दिन को स्पेशल तरीके से मनाया। उन्होंने अपनी बेटी देवी की मनमोहक क्रिएटिविटी की एक झलक फैंस के साथ शेयर करने के लिए अपने इंस्टा हैंडल का सहारा लिया। यह कलरफुल कागजों से बनाई गई एक कागज़ की चिड़िया थी। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, "मेरी नन्हीं चिड़िया @devi.basusinghgrover...ने पापा @iamksgofficial कलाकार की मदद से इसे अपनी मां के लिए बनाया है...बिल्कुल पापा की तरह #happywomensday।"

bipasha basu

'अलोन' अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बेटी देवी लगातार कलाकार बनती जा रही है। अपने पिता करण सिंह ग्रोवर की मदद से देवी ने महिला दिवस के अवसर पर उनके लिए यह प्यारा सा गिफ्ट तैयार किया। तस्वीर के साथ बिपाशा बसु ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

बिपाशा बसु की प्यारी पोस्ट पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

इंटरनेट पर लोगों ने देवी की प्यारी सी कलाकृति पर ढेर सारा प्यार बरसाया और नन्ही बच्ची की क्रिएटिविटी की काफी तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, "नन्ही बच्ची कलाकार बन रही है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह बहुत प्यारा है। महिला दिवस की शुभकामनाएं, देवी। भगवान आपका भला करे।"

bipasha basu

bipasha basu

Bipasha Basu-Karan Singh Grover का बांद्रा होम: बेडरूम से Devi की नर्सरी तक, सब कुछ है बेहद सुंदर...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

bipasha basu

बता दें कि 'देवी' नाम देवी के बंगाली वर्जन को संदर्भित करता है और शक्ति व सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है। बिपाशा बसु कई बार अपनी छोटी बेटी देवी के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। 'News18' के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, "जब हर चीज और किसी भी चीज की बात आती है, तो देवी मेरी नंबर वन हैं। चाहे मेरी आंखें खुली हों या बंद, वह हमेशा देवी हैं। हर बार जब मैं बाहर निकलती हूं, तो मैं घर वापस भागना चाहती हूं और उसके साथ रहना चाहती हूं। मेरे जीवन में अब सब कुछ उनके इर्द-गिर्द घूमता है। करण तीसरे नंबर पर हैं, मैं नंबर दो पर हूं और देवी नंबर एक पर हैं।''

bipasha basu

Karan Singh Grover ने Devi को बताया 'फाइटर', उसकी हार्ट कंडीशन जानने के बाद के हालात पर की बात

फिलहाल, बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई यह झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.