रणवीर से लेकर दीपिका तक, यहां देखिए बॉलीवुड के इन 12 स्टार्स की बचपन की ये क्यूट फोटो

बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस इंतजार में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सितारे बचपन में कैसे दिखते थे? अगर नहीं तो चलिए आपको दिखाते हैं इनके बचपन की क्यूट फोटोज।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

रणवीर से लेकर दीपिका तक, यहां देखिए बॉलीवुड के इन 12 स्टार्स की बचपन की ये क्यूट फोटो

बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्मी पर्दे पर ये सितारे बड़े ही क्यूट नजर आते हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेलेब्स बचपन में कैसे दिखते थे? शायद नहीं, तो हम आपको ऐसे ही 12 स्टार्स की बचपन की फोटो दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके मुंह से 'वाह' निकलना तो लाजमी है। तो चलिए देखते हैं फोटोज।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका पूरा नाम 'रणवीर सिंह भवनानी' है। वहीं, दीपिका मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दोनों स्टार्स फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ में काम कर चुके हैं।

Ranveer Singh and Deepika Padukone

Images Courtesy: Childhoodimagesblogspot.com

यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, जिसके बाद 14 नवंबर 2018 में इस कपल ने इटली में शादी रचाई थी। वहीं फिल्मी पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी फिर से एक बार फिल्म '83' में नजर आएगी।

कुणाल खेमू और सोहा अली खान

एक्टर कुणाल खेमू अपने समय के सबसे सफल बाल कलाकार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बचपन में ही करते हुए 'हम हैं राही प्यार के', 'ज़ख्म' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं सोहा अली खान ने साल 2004 में 'दिल मांगे मोर' फिल्म में डेब्यू करके अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की।

Kunal Khemu and Soha Ali Khan

Images Courtesy: Celebblogspot.com

सोहा अली खान और कुणाल खेमू 25 जनवरी 2015 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे और 29 सितंबर 2017 को इनके घर में बेटी ने जन्म लिया। नवरात्रि के नौवें दिन होने के चलते कपल ने बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। (ये भी पढ़ें: ऐसी लड़की को डेट करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, एक्टर ने खुद किया था खुलासा)

अमिताभ और जया बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता उन्हें 'इंकलाब' (क्रांति) नाम देना चाहते थे, लेकिन फिर उनका नाम अमिताभ रखा गया, जिसका अर्थ है 'प्रकाश जो कभी नहीं जाता'। वहीं, जया का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ और उन्होंने अपना बचपन एमपी में ही बिताया। बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने 27 साल की उम्र में साल 1969 में अपनी पहली फिल्म की। वहीं जया ने महज 15 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म की थी।

Amitabh and Jaya Bachchan

Images Courtesy: Contentsafari and Satyamshots.com

साल 1973 में जया और अमिताभ शादी के पवित्र बंधन में बंधे। वो बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और प्रेरणा देने वाले कपल में से एक हैं।

ऋषि और नीतू कपूर

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने बहुत कम उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जहां नीतू ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम किया, तो वहीं ऋषि ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक छोटा सा किरदार निभाकर अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

Rishi and Neetu Kapoor

Images Courtesy: IBN Live and Bollywood Indian

नीतू और ऋषि ने साल 1980 में शादी रचाई। उस वक्त एक्ट्रेस नीतू सिर्फ 22 साल की थीं, जबकि ऋषि कपूर की उम्र 28 साल थी। दोनों अपनी जिंदगी में बेद खुश थे, शादी के लगभग 40 साल बाद कैंसर के चलते 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया। अब नीतू अपने परिवार के साथ जीवन बिता रही हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत को याद कर अंकिता लोखंडे ने शेयर की ये खास फोटो, लिखा 'तुम जहां भी हो, खुश रहो')

शाहरुख और गौरी खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान दिल्ली में ही पले-बढ़े। दिल्ली में एक दोस्त की पार्टी में शाहरुख ने पहली बार गौरी को देखा था और उस वक्त वो महज 18 साल की थीं।

Shah Rukh and Gauri Khan

Images Courtesy: Bollymasti.com

इस कपल की लव स्टोरी में कई ट्विस्ट आए, लेकिन वो कहते हैं ना कि जोड़ियां तो खुदा बनाकर भेजता है। ऐसा ही कुछ इस कपल के साथ हुआ और आखिरकार साल 1991 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। फिलहाल, इस जोड़े के 2 बेटे आर्यन खान व अबराम खान और 1 बेटी सुहाना खान है। 

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

बड़े पर्दे पर अपने दमदार एक्शन सींस के लिए फेमस अक्षय कुमार (राजीव भाटिया) का जन्म अमृतसर में हुआ था और वो पुरानी दिली की गलियों में बड़े हुए। वहीं, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना जन्म के बाद से ही बॉलीवुड का हिस्सा थीं।

Akshay Kumar and Twinkle Khanna

Images Courtesy: Indianbollywoodphotogallery.com 

साल 2001 में अक्षय और ट्विंकल ने शादी की और अब कपल को एक बेटा आरव कुमार और एक लड़की नितारा कुमार हैं। (ये भी पढ़ें: ऐसी लड़की को डेट करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, एक्टर ने खुद किया था खुलासा)

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जहां बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का जन्म मुंबई में एक ईसाई परिवार में हुआ, तो वहीं एक्ट्रेस बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ। दोनों ही निश्चित रूप से प्यारे बच्चे थे और जब वो एक साथ होते थे तो काफी क्यूट लगते थे। 

John Abraham and Bipasha Basu

Images Courtesy: childhoodpicturesblogspot.com

हैंडसम हंक जॉन अब्राहम लगभग 9 सालों तक एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन जब दोनों के बीच रिलेशनशिप टूटने की खबर सामने आई तो फैंस काफी नाराज हुए। लेकिन साल 2014 में जॉन ने बैंकर प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शादी की। 

अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्म से ही बॉलीवुड से नाता रहा, जबकि ऐश्वर्या का जन्म से फिल्मों से कोई संबंध नहीं था। बावजूद इसके ना सिर्फ उन्होंने फिल्मों में काम किया, बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। 19 नवंबर 1994 को ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। शादी से पहले अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और बाद में उनकी दोस्ती एक खूबसूरत प्यार में बदल गई।

Abhishek and Aishwarya Bachchan

Images Courtesy: Amritmanjuwordpress.com and Indian Express

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक ने अपनी लव लाइफ का खुलासा करते हुए कहा था "मैं अपने करियर की शुरुआत के दौरान ऐश्वर्या के साथ काम कर रहा था। हमारी पहली फिल्म साल 2000 में 'ढाई अक्षर प्रेम के' थी और हम तब से दोस्त थे। हमने फिर साथ में एक और फिल्म 'कुछ ना कहो' साइन की। हम हमेशा क्लोज फ्रेंड थे और समय के साथ ये दोस्ती और गहरी होती गई।" इसके बाद 20 अप्रैल 2007 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे और शादी के काफी दिनों बाद इनके घर बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर दोनों ही रॉयल परिवार में पैदा हुए थे। जहां सैफ एक असली नवाब हैं, तो वहीं करीना का परिवार बॉलीवुड का शाही परिवार माना जाता है।

Saif Ali and Kareena Kapoor Khan

Images Courtesy: Zimbio

सैफ की शादी पहले अमृता सिंह से हुई थी, लेकिन ये शादी चल नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद सैफ की मुलाकत करीना से हुई और दोनों ने अपनी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद कपल ने साल 2012 में शादी रचाई। मौजूदा समय में इस जोड़े को एक बेटा तैमूर अली खान है।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी अनेकों हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 'रब ने बना दी जोड़ी' 'पीके' जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता।

Ranveer Singh and Anushka Sharma

Images Courtesy: Forumexcitezones.com and Photobundle.com

इसके बाद दोनों के रिलेशन की खबरें सामने आईं। हालांकि, मौजूदा समय में दोनों अलग हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर रहे हैं।

वरुण धवन और आलिया भट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वरुण धवन दोनों फिल्मी परिवारों से आते हैं। दोनों ही अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई फिल्मों में दोनों फिल्मी पर्दे पर साथ में नजर आ चुके हैं।

Varun Dhawan and Aliya Bhat

Images Courtesy: Pinkvilla and Bollywoodkhabri

साथ में फिल्में करने के दौरान दोनों के डेट करने की अफवाहें भी उड़ी थी। हालांकि, अब आलिया दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बेटे को डेट कर रही हैं।  

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर बचपन से ही क्यूट नजर आते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए कई लड़कियां पागल हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं।

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone

Images Courtesy: childhoodimagesblogspot.com

रणबीर और दीपिका ने एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी रचाई। वहीं रणबीर की अभी शादी नहीं हुई है।

यहां हमने आपको बॉलीवुड कपल्स के बचपन की फोटोज दिखाई। निश्चित ही आपको ये तस्वीरें देखकर अच्छा लगा होगा। तो ऐसे ही बॉलीवुड की अन्य रोचक खबरों के लिए जुड़े रहें हमसे। वैसे, आपको इन कपल्स में से सबसे अच्छी बचपन की फोटो किस कपल की लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.