धनुष ने 'द ग्रेमैन' के प्रीमियर पर दोनों बेटों संग ली ग्रैंड एंट्री, बोले- 'दोनों ने चुराई लाइमलाइट'

हाल ही में, साउथ सुपरस्टार धनुष की डेब्यू हॉलीवुड वेब फिल्म 'द ग्रेमैन' का लॉस एंजिलिस में प्रीमियर हुआ, जहां एक्टर ने अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा के साथ धमाकेदार एंट्री की। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

धनुष ने 'द ग्रेमैन' के प्रीमियर पर दोनों बेटों संग ली ग्रैंड एंट्री, बोले- 'दोनों ने चुराई लाइमलाइट'

साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, उनकी पहली हॉलीवुड वेब फिल्म 'द ग्रैमैन' का लॉस एंजिलिस में प्रीमियर किया गया, जहां एक्टर ने अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा के साथ धमाकेदार एंट्री की, जिसकी तस्वीरें खुद धनुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। 

Dhanush

पहले तो ये जान लीजिए कि, साउथ एक्टर धनुष ने मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और 17 जनवरी 2022 को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अलग होने का एक संयुक्त बयान शेयर किया था। हालांकि, तलाक की वजह अब तक साफ नहीं हुई है। तलाक के बाद यह पहला मौका है, जब एक्टर किसी इवेंट में अपने दोनों बेटों के साथ नजर आए हैं।

dhanush

(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की कार्बन कॉपी हैं रिजुता घोष देब, बॉयफ्रेंड भी दिखते हैं रणवीर जैसे, देखें तस्वीरें)

सुपरस्टार धनुष ने 14 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। लॉस एंजिलिस में एक्टर ने अपने बेटों यात्रा और लिंगा के साथ रेड कार्पेट पर जबरदस्त एंट्री की, जहां सभी की निगाहें एक्टर के दोनों बेटों पर ठहर गईं। इस रेड कार्पेट इवेंट पर धनुष के साथ उनके दोनों बेटे भी फॉर्मल ब्लैक सूट में नजर आए थे, जहां इन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली। फोटोज को शेयर कर धनुष ने लिखा, ''जब आपको एहसास हो कि, उन्होंने आपसे सारा शो खुद छीन लिया है। यात्रा और लिंगा के साथ 'द ग्रेमैन' के प्रीमियर पर।' यहां देखें फोटोज।

dhanush

dhanush

dhanush

(ये भी पढ़ें- शादी के बाद संग्राम सिंह नहीं बदलवाएंगे पत्नी पायल रोहतगी का नाम, कहा- 'यही उनकी पहचान है')

अब बात करते हैं धनुष की डेब्यू हॉलीवुड वेब फिल्म 'द ग्रेमैन' की, जो 22 जुलाई 2022 को 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम होगी। इसे 'एवेंजर्स' फेम डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में धनुष के साथ हॉलीवुड स्टार्स रेगे-जीन पेज, जूलिया बटर, क्रिस इवांस, बिली बॉब थॉर्नटन, जेसिका हेनविक, एना डी अरमास और रयान गोसलिंग नजर आने वाले हैं। फिल्म में धनुष जबरदस्त एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे।

(ये भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण' में गौरी खान बेटे आर्यन के ड्रग्स केस पर तोड़ेंगी चुप्पी, बताएंगी पूरा सच! :रिपोर्ट)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो 'द ग्रेमैन' के अलावा धनुष के पास 'कैप्टन मिलर', 'सर' और 'डी46' जैसी फिल्में भी हैं। फिलहाल, आपको धनुष और उनके बेटों का ये रेड कार्पेट लुक और उनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.