advt
टीवी सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की फेम काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। मालूम हो, 10 फरवरी 2020 को दिल्ली के हेल्थकेयर इंडस्ट्री बिज़नेसमैन शलभ दांग (Shalabh Dang) के साथ काम्या शादी के अटूट बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी के काफी चर्चे हुए क्योंकि ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। यही वजह थी कि उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को दोबारा से दुल्हन के रूप में देखकर काफी खुश हो गए थे। अपनी शादी और रिसेप्शन में काम्या बेहद सुंदर लग रही थीं।
advt
उन्होंने शादी के लिए लाल-नारंगी रंग का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनी थी। इस लिबास में काम्या हूबहू पंजाबी दुल्हन की तरह लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा शलभ दांग भी गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही मुंबई में 11 फरवरी को आयोजित हुए ग्रैंड रिसेप्शन के लिए काम्या ने डार्क ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ काम्या ने हैवी ज्वैलरी के साथ न्यूड मेकअप अपनाया था। यही नहीं, काम्या रिसेप्शन में हाथों में चूड़ा तो मांग में सिंदूर लगाए नजर आई थीं, जबकि अपने बालों को उन्होंने खुला छोड़ रखा था। दूसरी ओर काम्या के हसबैंड शलभ ब्लैक कलर के इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट में नजर आए थे। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)
advertisement
advt
इसके अलावा काम्या पंजाबी और शलभ दांग ने दिल्ली में भी एक रिसेप्शन पार्टी दी थी क्योंकि शलभ दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। काम्या ने दिल्ली रिसेप्शन के लिए पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने सिंपल साड़ी के साथ ब्रोकेड ब्लाउज कैरी किया था। इस लुक के साथ उन्होंने अपनी ज्वैलरी और मेकअप काफी हल्का रखा था, जबकि शलभ ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। शलभ और काम्या के रिसेप्शन में कई सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की थी। (ये भी पढ़ें: साहिल सांघा को दीया मिर्जा से पहली नजर में हुआ था प्यार, जानिए 11 साल बाद कैसे अलग हुईं उनकी राहें)
advt
advertisement
advt
वहीं, अब काम्या ने अपने दिल्ली रिसेप्शन से शलभ के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों शानदार पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ काम्या ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि साथ में ज्यादा बेहतर लगते हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। सबसे पहले तो आप देखिए वो थ्रोबैक तस्वीर। (ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान ने साथ रहने के लिए तीन बार की थी शादी)
advt
आपको बता दें कि ये काम्या और शलभ दोनों की दूसरी शादी है। काम्या ने शलभ से पहले बंटी नेगी से साल 2003 में शादी रचाई थी। हालांकि, 10 साल बाद यानि की 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। काम्या को पहली शादी से एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आरा है। वैसे काम्या और शलभ की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। संजोग की बात तो कुछ ऐसी है जनाब कि बीते साल फरवरी के महीने में ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम दो अनजान लोगों से एक हमराही बने थे। वहीं अब 10 फरवरी 2020 को दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को कबूल लिया।
advertisement
फिलहाल, अब काम्या और शलभ को एकसाथ देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं। वैसे आपको काम्या पंजाबी और शलभ दांग की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
advt
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...