By Rinki Tiwari Last Updated:
बी-टाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद अभिनेत्री तब एक पत्नी से मां बनी थीं जब उन्होंने पहली बार साल 2016 में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) रखा है। इसके बाद करीना फरवरी 2021 में दूसरी बार बेटे जहांगीर अली खान की मां बनी थीं।
बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। आज यानी 14 फरवरी 2022 को लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में करीना ने अपने वैलेंटाइन डे का स्पेशल मोमेंट अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
(ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)
दरअसल, करीना कपूर खान ने 14 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके लविंग हसबैंड सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की है। फोटो में सैफ और तैमूर काउच पर बैठे हैं। कैमरे की ओर देखकर सैफ जहां अजीब रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं आईस्क्रीम का लुत्फ उठा रहे तैमूर मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने वैलेंटाइन डे के बारे में बात की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या ये वैलेंटाइन डे है? ओके, चलिए आईस्क्रीम खाते हैं। हमेशा के लिए ये दोनों प्यार हैं। सैफ और टिम टिम।”
करीना अपने पति सैफ और तैमूर की तस्वीरें अक्सर शेयर करती हैं। इससे पहले, 30 दिसंबर 2021 को करीना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति व बेटे तैमूर की एक कैंडिड फोटो शेयर की थी। फोटो में सैफ जहां सुबह का ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं उनके लाडले बेटे तैमूर लेटकर ड्राइंग कर रहे हैं। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा था, “मेरी सुबह। सैफ- बेबो (करीना) क्या आप इंस्टाग्राम के लिए एक फोटो ले सकती हैं? मैं- हां क्लिक। सैफू और टिम टिम। मेरे लड़के।”
(ये भी पढ़ें- जब करीना कपूर ने कहा कि वो किसी शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर नहीं करेंगी, फिर क्यों की सैफ से शादी)
फिलहाल, करीना कपूर अपने पति व बेटों के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।