मनोज तिवारी ने लाॅकडाउन में रचाई थी दूसरी शादी, जानें इनकी सेकेंड वाइफ सुरभि के बारे में

सिंगर-एक्टर व राजनेता मनोज तिवारी ने हाल ही में, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मनोज तिवारी ने लाॅकडाउन में रचाई थी दूसरी शादी, जानें इनकी सेकेंड वाइफ सुरभि के बारे में

भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ राजनीति में उतरे दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर साल 2020 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को उनकी दूसरी पत्नी सुरभि (Surabhi) ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही लोग इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच, मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी और पहली पत्नी के साथ अपने रिश्तों को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, 31 दिसंबर 2020 को मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने घर बेबी के पैदा होने की जानकारी दी थी। मनोज ने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटो में मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को गोद में लेकर निहारते हुए दिखाई दे दिए रहे हैं। तस्वीर के साथ मनोज तिवारी ने एक सुंदर कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे घर आयी एक नन्ही परी... मुझे एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है... जय जगदंबे।' इस फोटो के सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर नेता और फैंस तक सभी ने मनोज तिवारी को बधाई दी थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी

अब आइए आपको बताते हैं कि, मनोज तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्या कुछ कहा है? दरअसल, 'ईटाइम्स' को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, 'रानी के साथ मेरे रिश्तों को खत्म हुए करीब 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी हमारे रिश्ते अच्छे हैं।' उन्होंने ये भी बताया कि, 'मैं अपनी बड़ी बेटी जिया के साथ संपर्क में रहता हूं, वह रानी के साथ मुंबई में ही रहती है।'

इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'सुरभि और मैंने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल 2020 में शादी की थी, वह मेरे प्रशासनिक काम को देखती थीं। वह एक गायिका हैं और उन्होंने मेरे साथ एक संगीत वीडियो में गाना गाया है। मेरी बेटी जिया ने सुरभि के साथ रिश्ते को लेकर जिद की और कहा कि हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।' उन्होंने बताया कि, 'जिया और सुरभि का एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता है।' उन्होंने आगे बताया कि, 'हमारे और हमारी बेटी के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, हम एक-दूसरे के साथ बिल्कुल ठीक हैं, उन्होंने बताया कि मैं बहुत तनाव में था जब मैं 2010 में रानी से उसके आग्रह पर अलग हो गया था।' (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भतीजे पृथ्वी और उनके दोस्तों संग न्यू ईयर पर किया डांस, देखें ये खूबसूरत वीडियो)

बेटी का क्या नाम सोचा है?

इस सवाल पर मनोज ने कहा कि, 'मेरी बेटी जिया ने ये हक मुझसे छीन लिया है, जिया अपने मामा के साथ दिल्ली आने वाली है, दिल्ली आने के बाद वह बेटी का नाम रखेगी।' (ये भी पढ़ें: न्यू ईयर पर तैमूर कजिन इनाया संग बाथटब में कर रहे हैं एंजॉय, मां करीना ने शेयर की बेहद क्यूट फोटो)

क्या नए बच्चे की खरीदारी शुरू हो गई है?

इस सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि, 'जिया और सुरभि ने पहले ही काफी कुछ कर लिया था।' मनोज तिवारी ने ये भी बताया कि उन्होंने रानी और जिया को मुंबई में हंसमुख परिसर वाला फ्लैट दे दिया है। बता दें कि, यहां राजकुमार राव, विक्की कौशल, कश्मीरा शाह, प्राची देसाई और बॉलीवुड और टेलीविजन उद्योग के कई अन्य लोग भी रहते हैं।

श्वेता तिवारी की वजह से हुआ तलाक!

मनोज तिवारी अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रह चुके हैं। उन्होंने साल 2012 में अपनी पत्नी रानी से तलाक ले लिया था। दोनों का रिश्ता 13 साल में टूट गया था। दावा किया जाता है कि, मनोज तिवारी और उनकी पत्नी रानी का तलाक एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की वजह से हुआ।

मनोज और श्वेता एक साथ भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ऐ भउजी के सिस्टर' में काम किया था। इसके बाद दोनों 'बिग बॉस 4' में भी नजर आए। शो में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद श्वेता तिवारी ने इन सभी खबरों को गलत बताया था। इसी वजह से वह मनोज तिवारी की पत्नी रानी से मिलने भी पहुंची थीं। 

फिलहाल, सिंगर, एक्टर व राजनेता मनोज तिवारी इन दिनों अपनी पत्नी और नन्हीं सी बच्ची के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो हम भी उन्हें उनके दूसरे बच्चे के पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएंए साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.