50 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, शेयर की 'नन्ही परी' की फोटो

भोजपुरी सुपरस्टार व बीजेपी के नेता मनोज तिवारी हाल में दूसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

50 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, शेयर की 'नन्ही परी' की फोटो

भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ राजनीति में उतरे दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पिता बन गए हैं। वर्ष 2020 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को सुबह मनोज तिवारी की पत्नी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी खुद भोजपुरी अभिनेता व सांसद ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। मनोज तिवारी ने जैसे ही इस खुशखबरी को लोगों के साथ साझा किया, वैसे ही सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक सभी ने उनके घर में लक्ष्मी आने की बधाइयां देनी शुरू कर दीं। 

साल 2020 बना यादगार

नए साल की शुरुआत से पहले मनोज तिवारी के लिए 2020 यादगार बन गया है। बीजेपी नेता ने इस गुड न्यूज को ट्विटर पर बताया और एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को गोद में लेकर निहारते हुए दिखाई दे दिए रहे हैं। तस्वीर के साथ मनोज तिवारी ने एक सुंदर कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘मेरे घर आयी एक नन्ही परी... मुझे एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है... जय जगदंबे।' मनोज तिवारी की पोस्ट के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मनोज तिवारी की तस्वीर को शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की लाइफ स्टोरी: अभी तक नहीं की है शादी, 'निरहुआ' के ही साथ क्यों जुड़ता है नाम?)

श्वेता तिवारी की वजह से हुआ तलाक

मनोज तिवारी अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रह चुके हैं। उन्होंने साल 2012 में अपनी पत्नी रानी से तलाक ले लिया था। दोनों का रिश्ता 13 साल में टूट गया था। दावा किया जाता है कि, मनोज तिवारी और उनकी पत्नी रानी का तलाक एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की वजह से हुआ।

मनोज और श्वेता एक साथ भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ऐ भउजी के सिस्टर' में काम किया था। इसके बाद दोनों 'बिग बॉस 4' में भी नजर आए। शो में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद श्वेता तिवारी ने इन सभी खबरों को गलत बताया था। इसी वजह से वह मनोज तिवारी की पत्नी रानी से मिलने भी पहुंची थीं। बता दें कि, मनोज तिवारी की एक बेटी है, जो मुंबई में पढ़ाई कर रही है। वह अक्सर अपनी बेटी से मिलने मुंबई जाते हैं। (ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)

भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाया धमाल

मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2003 में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। ये फिल्म उस साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म मनोज तिवारी के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'दारोगा बाबू आई लव यू', 'बंधन टूटे ना', 'कब अइबू अंगनवा हमार', 'ऐ भऊजी के सिस्टर', 'औरत खिलौना नहीं', 'धरती कहे पुकार' जैसी कई धमाकेदार फिल्में दीं। हालांकि, फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ वह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सिंगर भी रह चुके हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में 10 साल तक अपनी आवाज का जादू फैंस पर चलाया है। मनोज तिवारी को एक्टिंग और शानदार आवाज के दम पर साल 2005 में भोजपुरी सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था।

राजनीति में भी दिखाया दमखम

अब मनोज तिवारी के राजनीतिक करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने साल 2013 में बीजेपी पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद वह साल 2014 के लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे। पहली बार मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली बीजेपी इकाई की कमान भी सौंपी गई। इतना ही नहीं, साल 2019 के चुनाव में भी वह उत्तरी पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे। इस दौरान भी उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी। (ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)   

फिलहाल, हम मनोज को बेबी गर्ल के पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.