महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखीं जीवा, पापा की गोद में खेलती आईं नजर

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा संग सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखीं जीवा, पापा की गोद में खेलती आईं नजर

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम है, जिसे किसी के इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। धोनी ने टीम इंडिया को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज के समय में वह लाखों की फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। क्रिकेटर की तरह उनकी बेटी जीवा (Ziva) पर भी देश भर से लोग खूब प्यार लुटाते हैं। जीवा सबसे क्यूट और सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी किड्स की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में, जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट से धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की गयी हैं।

MS Dhoni and family

पहले ये जान लीजिए कि, फेमस कपल्स में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है। 

(ये भी पढ़ें: सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की हल्दी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, भांगड़ा करता दिखा कपल)

अब आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, 28 अप्रैल 2021 को जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की गयी हैं। पहली तस्वीर में में धोनी ने अपनी लाडली को गोद में उठा रखा है और जीवा अपने एक हाथ में डॉल पकड़े हुए हैं। दूसरी फोटो में पिता-बेटी आसमान की तरफ देख रहे हैं।

ziva and ms dhoni

ziva and ms dhoni

इससे पहले, 31 जनवरी 2021 को जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में जीवा के पास ढेर सारी सब्जियां टेबल पर रखी हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में जीवा अपनी मां को सारी सब्जियों के नाम बताते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि टमाटर उन्हें बेहद पसंद है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ था, 'सब्जियों के लिए प्यार।"

(ये भी पढ़ें: नन्ही मीशा ने दादी नीलिमा अजीम के लिए लिखा लव लेटर, मां मीरा राजपूत ने दिखाई झलक)

जीवा के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की गयी थी। ये फोटो धोनी की बेटी जीवा के साथ एक स्पेशल 'राइड' की है। इस 'राइड' में क्रिकेटर की बेबी गर्ल अपने पापा के साथ हैं, लेकिन बाइक पर नहीं, बल्कि कंधे पर। फोटो में जीवा अपने पापा के कंधे पर बैठकर 'राइड' करती नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि, अन्य स्टार किड्स की तरह जीवा धोनी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट है। जीवा के इस ऑफिशियल अकाउंट पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसे उनकी मां साक्षी सिंह धोनी और पापा एमएस धोनी संभालते हैं।

(ये भी पढ़ें: जब नन्ही सुहाना ने चिल्लाकर बताया था कैसे शाहरुख खान को बुलाती हैं गौरी, देखें मजेदार वीडियो)

फिलहाल, जीवा की फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.