Met Gala: Priyanka Chopra 'वैलेंटिनो' गाउन में दिखीं स्टनिंग, 204 करोड़ के नेकलेस पर टिकीं निगाहें

'मेट गाला 2023' में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर के 'वैलेंटिनो' गाउन में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। हालांकि, सबकी निगाहें उनके 204 करोड़ रुपए के डायमंड नेकलेस पर टिकी रह गईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Met Gala: Priyanka Chopra 'वैलेंटिनो' गाउन में दिखीं स्टनिंग, 204 करोड़ के नेकलेस पर टिकीं निगाहें

न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित हुए मशहूर फैशन इवेंट 'मेट गाला 2023' में तमाम हॉलीवुड सितारों के साथ ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने सिंगर-पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शामिल हुईं और हमेशा की तरह अपने स्टनिंग लुक से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने 'मेट गाला 2023' में पहना 'वैलेंटिनो' गाउन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'मेट गाला 2023' में धमाकेदार एंट्री की और सभी का दिल जीत लिया। इवेंट के लिए प्रियंका ने थाई-हाई स्लिट गाउन चुना था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग और ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, उनके पति निक जोनस व्हाइट शर्ट और काली पैंट के साथ ब्लैक ब्लेज़र में डैपर लग रहे थे। पावर कपल अपने 'वैलेंटिनो' आउटफिट्स में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। 

nick-priyanka

'मेट गाला 2023' में प्रियंका चोपड़ा का थाई-स्लिट स्ट्रैपलेस गाउन

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट की बात करें, तो इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस 'वैलेंटिनो' के इस ब्लैक कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में वेस्ट पर एक बड़ा बो डिजाइन बना था। उन्होंने अपने थाई-स्लिट गाउन को सफेद रंग की रीगल बेल स्लीव्स के साथ स्टाइल किया था, जो उनके लुक को क्लासी और ग्लैमरस बना रहा था। प्रियंका ने अपने ट्यूब गाउन को फ्लोर-लेंथ जैकेट के साथ पेयर किया था, जिसमें एक ड्रामेटिक ट्रेन थी। 'वैलेंटिनो' प्लेटफॉर्म पंप्स के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए 'सिटाडेल' एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस आउटफिट के साथ 'Bulgari' का एक शानदार ब्लू-डायमंड नेकलेस पहना था, जो उनकी ड्रेस को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। 11.6 कैरेट के इस नेकलेस के साथ देसी गर्ल ने मैचिंग डायमंड इयररिंग्स पेयर किए थे। हालांकि, प्रियंका का यह डायमंड नेकलेस काफी महंगा था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

'मेट गाला 2023' के बाद नीलाम होगा प्रियंका चोपड़ा का 204 करोड़ का नेकलेस

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट के साथ-साथ उनके नेकलेस ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कथित तौर पर प्रियंका के इस 11.6 कैरेट के ब्लू डायमंड नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक लगभग 204 करोड़ रुपए है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि पीसी के शानदार नेकलेस की मेट गाला इवेंट के बाद नीलामी की जाएगी।

priyanka chopra

फिलहाल, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

(Picture Credit: Instagram)

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.