नीतू कपूर ने मनाया दिवंगत पति ऋषि कपूर का 69वां बर्थडे, सेलिब्रेशन में दिखा एक्टर का फेवरेट केक

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

नीतू कपूर ने मनाया दिवंगत पति ऋषि कपूर का 69वां बर्थडे, सेलिब्रेशन में दिखा एक्टर का फेवरेट केक

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को इस दुनिया से गए हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी उनकी यादें कपूर फैमिली और उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। 4 सितंबर 2021 को ऋषि कपूर का 69वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर जहां उनके परिवारवालों और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए याद किया, तो वहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने एक्टर के करीबी दोस्तों के साथ उनका जन्मदिन खास तरह से सेलिब्रेट किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

Rishi Kapoor With Neetu

पहले ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वो करीब दो सालों से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। न्यूयॉर्क में उनका लंबा इलाज चला, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। ऋषि कपूर के जाने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं बीता, जब उनकी पत्नी नीतू कपूर को अपने पति की याद न आई हो। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पति का जन्मदिन ठीक उसी तरह मनाया, जैसा ऋषि कपूर हमेशा से चाहते थे।

(ये भी पढ़ें- रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि को 69वें बर्थडे पर किया याद, पत्नी नीतू ने लिखा- 'सब बर्बाद हो गया')

Rishi Kapoor With Wife Neetu

नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के लिए बीती रात यानी 4 सितंबर 2021 की रात को बर्थडे सेलिब्रेशन की पार्टी रखी। इस सेलिब्रेशन में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा, फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन और उनके बड़े भाई रणधीर कपूर समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे। नीतू कपूर ने इस पार्टी की झलकियां अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की हैं।

Late Rishi Kapoor Birthday Celebration

पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का पुतला पकड़ रखा है, और सभी दोस्त ‘हैप्पी बर्थडे’ कह रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जो उनके पति के बर्थडे केक की है। इस स्पेशल केक पर नॉनवेज, गिटार, ट्विटर लोगो, अल्कोहल, उनकी बुक समेत कई चीजें बनी हैं, जो ऋषि कपूर को बहुत पसंद थीं। दूसरी फोटो डेकोरेशन की है, जहां ‘सेलिब्रेटिंग चिंटू’ लिखा है और आस-पास फूल व कैंडिल्स रखे हुए हैं। तीसरी फोटो में नीतू अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का पुतला पकड़े हुए अपने दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने कहा- 'कपूर परिवार के पास नकली अहंकार', मां की बात सुन बेटी रिद्धिमा हुईं हैरान)

नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन देते हुए लिखा था, ‘मैंने न्यूयॉर्क में अपने पिछले कुछ दर्दनाक वर्षों के दौरान ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा। कैसे हम उनकी ब्लड की गिनती ज्यादा होने पर सेलिब्रेट करते थे। हमने खरीदारी की, हंसे। जब उनकी तबियत खराब होती थी, तो हम घर पर रहकर टीवी देखते थे और टेस्टी खाना ऑर्डर करते थे और फिर भी कुछ अद्भुत पल इस उम्मीद में थे कि, उनकी कीमोथेरेपी का अगला दौर बेहतर होगा। आशा और मजबूत होना वही है, जो उन्होंने मुझे सिखाया। प्रत्येक दिन की वैल्यू करिए, हम सभी को आज उनकी याद आती है। मैं कल्पना कर सकती हूं कि, वह अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होते। मुझे यकीन है कि, वह वहां अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो कपूर साहब।’

Rishi Kapoor With Wife Neetu

(ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

फिलहाल, ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके खास दिन को सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं। तो आपको ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- नीतू)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.