नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को बर्थडे पर दीं शुभकामनाएं, शेयर किया मजेदार वीडियो

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने दामाद भरत साहनी को उनके जन्मदिन के खास मौके पर अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को बर्थडे पर दीं शुभकामनाएं, शेयर किया मजेदार वीडियो

बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने परिवार के साथ बिताए स्पेशल मोमेंट्स की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने दामाद भरत साहनी (Bharat Sahni) को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

riddhima

पहले ये जान लीजिए कि भारत साहनी उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर के पति हैं। नीतू कपूर अपनी बेटी और दामाद के काफी क्लोज हैं। भारत साहनी और रिद्धिमा कपूर की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान साल 2001 में मिले थे, जहां दोनों दोस्त बन गए थे। इसके बाद दोनों की ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई थी। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद रिद्धिमा और भरत ने शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने अपनी जिंदगी में बेटी समारा का स्वागत किया था।

neetu

अब बात करते हैं नीतू के लेटेस्ट वीडियो की। दरअसल, 27 सितंबर 2022 को नीतू ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने दामाद भरत के साथ राजस्थानी लोक गीत पर थिरकती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। वीडियो में नीतू ब्लैक रंग की ड्रेस में दिख रही हैं और भरत डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें- नवरात्रि में रखने जा रहे हैं 'फलाहारी व्रत', तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं बिगड़ेगी सेहत)

इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो भरत। एक साथ और अधिक मजेदार समय के लिए।'' बता दें कि भरत भी अपनी सासू मां नीतू कपूर के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

bharat neetu

neetu bharat

कौन हैं भरत साहनी?

भरत साहनी कपूर खानदान के दामाद होने के अलावा एक बिजनेसमैन भी हैं। भरत एक टेक्सटाइल बिजनेस 'वियर वेल इंडिया लिमिटेड' के मालिक हैं। भरत दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं, जो साल 2022 से यहां बिजनेस कर रहे हैं।

 bharat

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने प्रेग्नेंसी में आ रही कठिनाइयों पर की बात, कहा- 'गर्भ में 2 फाइब्रॉएड बढ़ रहे हैं')

फिलहाल, हम भी भरत साहनी के जन्मदिन पर उनको बधाई देते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.