Nita Ambani ने 'NMACC' में पहनी सब्यसाची की 6 साल पुरानी सीक्विन साड़ी, नए अंदाज में दिखीं खूबसूरत

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अपने कल्चरल सेंटर 'NMACC' के एक इवेंट में अपनी 6 साल पुरानी 'सब्यसाची' साड़ी पहनी थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने 'NMACC' में पहनी सब्यसाची की 6 साल पुरानी सीक्विन साड़ी, नए अंदाज में दिखीं खूबसूरत

नीता अंबानी (Nita Ambani) बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का भव्य उद्घाटन किया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के दिग्गज सितारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हर कोई अपने बेस्ट लुक में था। हालांकि, इस तीन दिवसीय इवेंट में नीता अंबानी ने अपने हर एक अटायर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, 'NMACC' इवेंट में उन्होंने अपनी एक गोल्ड एंड ब्लैक साड़ी को रिपीट किया था।

वैसे तो सेलेब्स के बारे में यह कहा जाता है कि वह अपने कपड़े रिपीट नहीं करते और हर इवेंट के लिए एक नया, डिजाइनर और शानदार आउटफिट पहनते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने पुराने कपड़ों को नए तरीके से स्टाइल करके फैंस को इम्प्रेस कर देते हैं। नीता अंबानी भी इन्हीं में से एक हैं। दरअसल, उन्होंने अपने कल्चरल सेंटर 'NMACC' के 'द ग्रैंड थिएटर' की ओपनिंग पर एक खूबसूरत सब्यसाची पहनी थी, जो उन्होंने साल 2017 में एक इवेंट में कैरी की थी।

NITA AMBANI

नीता अंबानी ने 'NMACC' में पहनी 6 साल पुरानी 'सब्यसाची' साड़ी 

दरअसल, हाल ही में अंबानी फैमिली के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से नीता अंबानी के पुराने और लेटेस्ट लुक को जोड़कर बनाई गई एक फोटो शेयर की गई है। पहली तस्वीर में नीता अंबानी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की एक खूबसूरत गोल्ड सीक्विन साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। बंधे बाल, बन में लगा गजरा, मिनिमल मेकअप, इयररिंग्स और एक बिंदी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। यह तस्वीर साल 2017 के एक इवेंट की है। 

NITA AMBANI

इसके साथ शेयर की गई दूसरी फोटो उनके हाल ही में लॉन्च हुए NMACC के इवेंट की है, जिसमें नीता अपनी वही 6 साल पुरानी सब्यसाची साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने इसे खुले बाल, इयररिंग्स और सटल मेकअप के साथ स्टाइल किया था। वैसे, कहने की जरूरत नहीं कि भले ही नीता की यह साड़ी 6 साल पुरानी हो, लेकिन वह आज भी उतनी ही खूबसूरत लग रही थी। Nita Ambani ने 'NMACC' के दूसरे दिन पहना गोल्डन 'Valentino' गाउन, दिखीं बेहद गॉर्जियस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

NITA AMBANI

जब नीता अंबानी ने रिपीट किया था अपना हैंड एम्ब्रॉयडर्ड सिल्क 'मरोडी' सूट

वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब नीता अंबानी ने अपने किसी आउटफिट को रिपीट किया हो। इससे पहले, उन्होंने अपना पिंक कलर का हैंड एंबॉयडर्ड सूट रिपीट किया था, जिसके साथ उन्होंने एक 'पटोला' दुपट्टा पेयर किया था। अपने इस सूट को उन्होंने पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में पहना था और बाद में वह इसी सूट में 'रिलायंस फाउंडेशन दृष्टि' के 20 साल पूरे होने पर आयोजित किए गए इवेंट में नजर आई थीं। हालांकि, उनके इस सूट की कीमत आपको चौंका सकती है। जानने के लिए यहां क्लिक करें।

NITA AMBANI

फिलहाल, नीता अंबानी द्वारा उनकी साड़ी को रिपीट करने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.