प्रियंका ने जेठानियों सोफी-डेनिएल को बताया 'करीबी दोस्त', कैरिबियन में बिताई छुट्टियों को किया याद

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोनों जेठानियों सोफी टर्नर और डेनिएल के साथ कैरिबियन में बिताई छुट्टियों को याद किया है और उन्हें अपना करीबी दोस्त बताया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रियंका ने जेठानियों सोफी-डेनिएल को बताया 'करीबी दोस्त', कैरिबियन में बिताई छुट्टियों को किया याद

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही वह काफी घूमना-फिरना भी पसंद करती हैं। जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वह अपने दोस्तों व पति निक जोनस के साथ घूमने निकल पड़ती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने उन दिनों को याद किया है, जब उन्होंने जोनस ब्रदर्स केविन और जो के कोरोना पॉजिटिव होने के पहले उनकी पत्नियों और अपनी जेठानियों सोफी टर्नर (Sophie Turner) व डेनिएल जोनस के साथ कैरिबियन में छुट्टी बिताई थी। 

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने सोफी और डेनियल को बताया 'अच्छी दोस्त'

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने सोफी और डेनियल के साथ बिताई गई छुट्टियों के बारे में बात की, साथ ही अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बताया। एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में सोफी और डेनियल के साथ साझा किए गए बंधन के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि सोफी, डेनियल और वह अपने गोल्फ कार्ट में द्वीप (कैरिबियन) के चारों ओर ड्राइव कर रही थीं और बारिश होने लगी। तब उन्होंने अपनी बग्गी बंद कर दी और बस नेचर को एंजॉय किया।

priyanka chopra

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि जब वे वापस लौटीं, तो उन्होंने बारिश में भीगने का फैसला किया और तैरने के लिए पूल में कूद गईं। बाद में, उन्होंने पिज्जा या कॉकटेल या एक गिलास वाइन मिली और रात को कराओके के साथ अपने दिन को समाप्त किया। उनके अनुसार, जिन लोगों के साथ वह करीबी हैं, उनके साथ ऐसे दिन बिताने का मतलब ही छुट्टी है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वापस घर आने से ठीक पहले यह यात्रा वास्तव में जादुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक व बेटी मालती संग देखा था एक्वेरियम, पापा निक की गोद में बैठी दिखीं थीं मालती, तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा का ससुराल

प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल के लोगों के काफी करीब हैं। वह केविन और जो की पत्नियों डेनिएल और सोफी के काफी करीब हैं। तीनों अक्सर टाइम निकालकर साथ में छुट्टियां बिताती रहती हैं। प्रियंका के ससुराल में जेठ-जेठानियों के अलावा सास-ससुर और एक देवर फ्रैंकी जोनस हैं, जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। पिछले साल प्रियंका ने जनवरी में अपनी बेटी मालती का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। तब से एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

nick jonas

फिलहाल, सोफी और डेनिएल के साथ प्रियंका की बॉन्डिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.