प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पर पहना 79,000 का लहंगा, पति निक जोनस संग पूजा करती आईं नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पर पहना 79,000 का लहंगा, पति निक जोनस संग पूजा करती आईं नजर

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियं​का चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी समय से अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ उनके अमेरिका के घर लॉस एंजेलिस में हैं। लेकिन वह इस बीच अपने सभी भारतीय त्योहारों को सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति के साथ दिवाली का त्योहार मनाया है। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

priyanka

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

दरअसल, 4 नवंबर 2021 को पूरे भारत देश में दिवाली का त्योहार मनाया गया। इस खास पर्व पर पूरी दुनिया में मौजूद भारतवंशियों ने अपने अपने अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की। इसी क्रम में एक्ट्रेस प्रियं​का चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पति निक जोनस के साथ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में येलो साड़ी में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, व्हाइट कुर्ता पायजामा में निक जोनस भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Priyanka Nick Diwali Celebration

Priyanka Nick Diwali Celebration

Priyanka Nick Diwali Celebration

Priyanka Nick Diwali Celebration

Priyanka Nick Diwali Celebration

Priyanka Nick Diwali Celebration

इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में एक मंत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।' देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से अपने घर में उनकी कृपा को आमंत्रित करते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।'' 

Priyanka

इसके पहले, दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के क्रीम, बेज और ब्रॉन्ज कलर के एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ फ्लोरल लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने इस लुक को पन्ना और गोल्ड चोकर नेकलेस और हैवी झुमके के साथ पेयर किया था। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, "दिवाली की पूर्व संध्या की शुभकामनाएं... सभी को प्यार, रोशनी और खुशियां। प्यार से चारों तरफ घिरे और आभार के साथ उत्सव की शुरुआत।" अगर आप सोच रहे हैं कि, इस सिंपल और आकर्षक लहंगे की कीमत कितनी है, तो आपको इस ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए 79,000 रुपये खर्च करने होंगे।

Priyanka

प्रियंका, यूरोप में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में, वह अमेरिका वापस आईं और दिवाली समारोह पर अपने परिवार के साथ फिर से मिलीं।

priyanka

वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट हैं। वह हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में को-एक्टर सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन के साथ दिखाई देंगी। उनके पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है। 

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग हाथ में हाथ डाले आईं नजर, 2 लाख की जैकेट ने खींचा ध्यान)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने करीब डेढ़ साल तक डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उमेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों तरीकों से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गैप है और दोनों की शादी को 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, इसके बावजूद, कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा नजर आता है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

priyanka chopra huband

फिलहाल, आपको प्रियंका चोपड़ा की दिवाली फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.