प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की 'बेडटाइम स्टोरीज' की शेयर, पति निक ने दिखाया 'डैडी-डॉटर' मैचिंग शूज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ 'बेडटाइम स्टोरीज' की एक मनमोहक झलक साझा की, जबकि निक ने फैंस को उनके और मालती के मैचिंग स्नीकर्स की झलक दी है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की 'बेडटाइम स्टोरीज' की शेयर, पति निक ने दिखाया 'डैडी-डॉटर' मैचिंग शूज

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने 15 जनवरी 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था और तब से वह चांद पर हैं। प्रियंका और निक अक्सर अपनी नन्ही राजकुमारी की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनमें वे अक्सर उसका चेहरा छुपाकर रखते हैं। 

priyanka

वहीं फैंस को निक और प्रियंका के साथ उनके अनमोल पलों की झलक देखने को मिलती है। इसी क्रम में अब प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ 'बेडटाइम स्टोरीज़' की एक झलक साझा की, तो निक जोनस ने अपने और मालती के मैचिंग 'डैडी-डॉटर' शूज की एक तस्वीर साझा की।

priyanka

बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा की 'बेडटाइम स्टोरीज'

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दिखाया गया है कि मालती मैरी अपने बिस्तर पर सो रही हैं। जबकि मालती का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वह ब्लू और व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और उनके ऊपर एक कंबल दिख रहा है। रेड हार्ट वाली इमोजी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "बेडटाइम स्टोरीज।" 

priyanka

निक जोनस ने बेटी के साथ अपने शूज की झलक की शेयर

इस बीच, निक जोनस ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने और मालती के मैचिंग स्नीकर्स की एक झलक साझा की। उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर में सफेद स्नीकर्स की दो जोड़ी दिखाई दे रही हैं और छोटा वाला बहुत प्यारा है! इसे शेयर करते हुए निक ने लिखा है, "डैडी एक्स डॉटर।' प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग एंजॉय किया 'स्नो डे', बेटी की पूरी तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

प्रियंका और निक जोनस ने सैटरडे नाइट को किया एंजॉय

इस बीच 25 मार्च 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह और निक एक रेस्टोरेंट में साथ बैठे नजर आ रहे थे। वे स्पष्ट रूप से थके हुए, नींद में और कम ए​नर्जेटिक लग रहे थे और जब प्रियंका ने वीडियो रिकॉर्ड किया, तो निक को अपनी बाहों को हवा में फेंककर मस्ती करने का नाटक करते देखा गया। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'जब मॉम और डैड शनिवार की रात मस्ती करने की कोशिश करते हैं।' 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ रूसो ब्रदर्स की अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। उनके पास सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ 'लव अगेन' भी है। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी उनके साथ नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुल संपत्ति के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka

फिलहाल, प्रियंका और निक द्वारा शेयर की गई तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.