Priyanka Chopra ने इंस्टा पर भी रिवील किया बेटी Malti का फेस, पिंक स्वेटशर्ट में दिखीं बेहद क्यूट

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का फेस रिवील कर दिया है। आइए आपको उनकी लेटेस्ट तस्वीर दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra ने इंस्टा पर भी रिवील किया बेटी Malti का फेस, पिंक स्वेटशर्ट में दिखीं बेहद क्यूट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बिजी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी हैं, जो अक्सर अपने खुशनुमा पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जब से उनकी जिंदगी में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) ने दस्तक दी है, तब से वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी मालती के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका इंस्टा फीड उनकी बेटी की तस्वीरों से सराबोर है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी के चेहरे को इंस्टा पर भी रिवील कर दिया है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर रिवील किया बेटी मालती का चेहरा

19 फरवरी 2023 की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा दिखाते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं। उन्होंने एक हाथ से मालती को पकड़े हुए दूसरे हाथ से सेल्फी क्लिक की है। इस फोटो में हम मालती के प्यारे चेहरे को देख सकते हैं, जो हल्के गुलाबी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। मालती के सिर पर एक बो-हैडबेंड लगाया गया है, जो मालती की क्यूटनेस को बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं, एक अन्य तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा छिपाते हुए नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, "डेज़ लाइक दिस।" 

priyanka

priyanka

प्रियंका की तस्वीर पर फैंस ने बरसाया प्यार

प्रियंका की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा, "वे सबसे कीमती दिन हैं। आनंद लें।'' वहीं, एक अन्य ने लिखा, "बहुत खूबसूरत!!, वहीं एक और यूजर ने लिखा, "ओह, हमेशा की तरह सुंदर दिखने वाली फेवरेट गर्ल्स।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

priyanka

priyanka

priyanka

प्रियंका की वैलेंटाइन पोस्ट

इससे पहले, वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद प्रियंका ने निक और मालती के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में दिखाया गया है कि प्रियंका ने मालती को अपनी बाहों में पकड़ रखा है और झील के नज़ारे का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा गया था, जिसे इस तरह पढ़ा जा सकता है, "मेरे हमेशा के लिए वैलेंटाइन ... आपको और आपके प्रियजनों को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।" 

priyanka

priyanka

जब प्रियंका ने पहली बार एक इवेंट में दिखाया था मालती का फेस

करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद 30 जनवरी 2023 को प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा रिवील किया था। दरअसल, 30 जनवरी को मालती के पिता निक जोनस और उनके भाईयों को 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार' से पुरस्कृत किया गया था, इसी इवेंट में प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया था। इस इवेंट में प्रियंका के साथ जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी मौजूद थीं। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka with malti

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका 'लव अगेन' और 'सिटाडेल' जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। आगामी साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो उनके पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

priyanka

फिलहाल, प्रियंका और मालती की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.