प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मिरर सेल्फी, लग्जरी आइटम्स से भरी वॉर्डरोब की दिखी झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनकी अलमारी की झलक दिखाई दे रही है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मिरर सेल्फी, लग्जरी आइटम्स से भरी वॉर्डरोब की दिखी झलक

'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लाखों दिलों में एक खास जगह बनाई है। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद प्रियंका अब अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपना खुशहाल जीवन जी रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनके भव्य वार्डरोब की एक झलक दिखी है।

pc

पहले ये जान लीजिए कि प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई है। साल 2018 में जोधपुर के 'उम्मेद भवन पैलेस' में दोनों ने भारतीय और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। साल 2022 की शुरूआत में कपल को सरोगेसी के जरिए एक बेटी का आशीर्वाद मिला था, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा गया है।

pc

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने की संन्यास की घोषणा, पत्नी अक्षिता बोलीं- 'ये हमेशा आपका फर्स्ट लव रहेगा')

13 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह काले रंग का जंपसूट पहने हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। मेसी लुक के साथ एक्ट्रेस की शानदार अलमारी की भी एक झलक देखने को मिली, जिसमें बहुत सारे जूते, स्नीकर्स और बैग थे। इस फोटो के ऊपर उन्होंने लिखा, "मंडे वाइब्स।"

pc

इससे पहले, 6 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक सुपर क्यूट तस्वीर साझा की थी। अनमोल तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी को एक साथ कैंडिड मोमेंट एंजॉय करते हुए देखा गया था। प्रियंका को अपने लॉस एंजिलिस घर के बाहर एक सोफे पर बैठे देखा जा सकता है और वह अपनी बेटी मालती को अपने दोनों हाथों से हवा में उछाल रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उसके ऊपर प्रियंका ने लिखा था, ''मेरा पूरा दिल।''

pc

(ये भी पढ़ें : पायल रोहतगी-संग्राम सिंह की घर वापसी पर हरियाणा में रखा गया रिसेप्शन, शामिल हुए कई सेलेब्स)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई सेल्फी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.