अपनी ड्रेस को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनमें प्रिंयका ने जो ड्रेस (Dress) पहनी हुई है, उसकी कीमत अगर आप सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

अपनी ड्रेस को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हमेशा से ही अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) कई खास मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। जब भी ये कपल किसी छुट्टी या फिर डेट पर जाता है तो अपनी क्लोज बॉन्डिंग की वजह से सारी लाइमलाइट बटोर लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जिसकी वजह से एक बार फिर प्रियंका और निक चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल दोनों लॉस एंजेलिस की गलियों में एक-दूसरे का हाथ थामे घुमते हुए नजर आए थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थी। वहीं, उनके पति निक काफी हैंडसम लग रहे थे। लेकिन इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी हुई थी, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ एक सैलून से बाहर आते हुए की कई तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही है, जिनमें वह वर्साचे की बोरोक्को रोडिओ प्रिंट स्लीवलेस ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने उसके ऊपर एक ब्लैक कलर का ब्लेजर कैरी किया हुआ। वहीं, निक फॉर्मल ड्रेस पहने हुए काफी अच्छे नजर आए हैं। ये ड्रेस आपको देखने में जितनी खूबसूरत लग रही है, उससे कई ज्यादा तो इसकी कीमत है। प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की कीमत के बारे में यदि आप जानेंगे तो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी हुई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए के आसपास है। (ये भी पढ़ें: बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने बनवाया ये शानदार टैटू, तस्वीर हुई वायरल )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

यानि प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की जितनी कीमत है उसमें तो आप इंडोनेशिया की सैर आसानी से कर सकते हैं। वैसे ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह की कोई महंगी ड्रेस पहनी हो। एक्ट्रेस के पर्स लेकर जूते तक हर चीज महंगे होते हैं। (ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ को थका हारा देख शोएब इब्राहिम ने किया ये काम, तस्वीर में देखिए एक्टर का चुलबुला अंदाज )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

सिर्फ इस ड्रेस की वजह से ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा पहले भी अपनी कई ड्रेसेस की वजह से चर्चा में रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ डिनर पर गई थी। इस मौके पर उन्होंने कुखरेवा की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी। साथ ही रेड कलर की लिपस्टिक और खुले बालों में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कुछ लोगों को प्रियंका चोपड़ा का ये अवतार बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया। (ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक ने रणवीर सिंह को किया इमोशनल, स्पेशल नोट शेयर कर कही ये बात )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने तो ये तक कह दिया था कि शादी के बाद एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल खराब हो चुका है। इसके साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा- 'ड्रेस क्या है.. फैशन के नाम पर कुछ भी मतलब।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर आपका क्या है कहना हमें कमेंट करके जरुर बताइए। साथ ही आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.