Priyanka Chopra और Malti ने लॉस एंजेलिस में एंजॉय की संडे आउटिंग, नेटिजन ने कहा- 'खूबसूरत मां-बेटी'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में संडे आउटिंग को एंजॉय किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra और Malti ने लॉस एंजेलिस में एंजॉय की संडे आउटिंग, नेटिजन ने कहा- 'खूबसूरत मां-बेटी'

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ग्लोबल स्टार हैं। वह न केवल भारत में बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में भी बेजोड़ स्टारडम का आनंद लेती हैं। ऐसे में 'देसी गर्ल' जब भी अपने घर से बाहर निकलती हैं, तो सुर्खियां बटोरना तय होता है। अभिनेत्री को हाल ही में लॉस एंजेलिस में संडे आउटिंग पर देखा गया। उनके साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी जोनस भी थीं।

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग निकलीं आउटिंग पर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट टॉप, ग्रीन कार्गो पैंट और व्हाइट शर्ट व एक ब्लैक टोपी में थीं। उन्होंने मालती को पकड़ रखा था, जो व्हाइट ड्रेस के ऊपर रंगीन सस्पेंडर्स पहने हुई थीं। उन्होंने मैचिंग हैट भी पहनी थी, इसमें प्रियंका की मालती की उम्र के अन्य बच्चों के साथ बातचीत के साथ-साथ मालती के साथ प्रियंका की प्यारी झलक भी थी। कुछ ही देर में तस्वीरें वायरल हो गईं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra ने दिवाली पार्टी में पहना लहंगा-चोली, नेटिजंस ने डार्क मेकअप के लिए किया ट्रोल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट बॉक्स में प्रियंका और मालती पर खूब प्यार बरसाया। एक ने लिखा, ''आंखें और स्किन का कलर निक जैसा है, लेकिन बाकी सब प्रियंका जैसा है। वह बेहद सुंदर बच्ची है।" एक अन्य ने कमेंट किया, "खूबसूरत मां-बेटी की जोड़ी, वैसे प्रियंका निश्चित रूप से हर दिन जवां हो रही हैं।" किसी और ने कहा, "वह हमेशा उसे अपने साथ रखती हैं, जैसे वह जानती हैं कि यह समय जल्दी बीत जाएगा और बच्ची तेजी से बड़ी हो जाएगी, मैं उससे प्यार करता हूं।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

priyanka

priyanka

जब Priyanka Chopra की वेकेशन की बिकिनी फोटोज हुईं वायरल, नेटिजंस ने पैरों के रंग को लेकर किया था ट्रोल...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी के लिए निक को चुनने के बारे में की थी बात

प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को सिंगर निक जोनस से शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने कुछ समय तक डेट किया था और अब उनकी एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। निक और प्रियंका दोनों अपने परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर एक-दूसरे के माता-पिता के साथ समय बिताते हैं। हाल ही में, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया था कि उन्हें कैसे पता था कि निक प्रियंका के लिए अच्छे पति बनेंगे या नहीं।

priyanka

'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए मधु ने कहा था, ''हमें वह तुरंत पसंद आ गए। वह बहुत ही पसंदीदा पर्सन हैं। जैसे मैंने अपने पति के साथ चर्चा की थी, मैंने निक के साथ भी चर्चा की थी, क्योंकि आप एक बार उनका चेहरा देखकर यह नहीं जान सकते कि वह व्यक्ति मेरी बेटी के लिए सही हैं या नहीं, इसलिए मैंने निक के साथ अकेले में लंबी चर्चा की, यह जानने के लिए कि वह एक इंसान के तौर पर कैसे हैं। उसके बाद, मुझे एहसास हुआ कि वह मेरी बेटी के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति थे। वह वही थे, जैसा मैं प्रियंका के लिए चाहती थी।''

जब Priyanka Chopra ने मदरहुड के प्रभाव पर की बात, बोलीं- 'इसने मुझे ज्यादा नाजुक बना दिया है'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको प्रियंका और मालती के आउटिंग की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.