प्रियंका के बर्थडे जश्न की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, जीजू निक संग मस्ती करती दिखीं परिणीति

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका के बर्थडे जश्न की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, जीजू निक संग मस्ती करती दिखीं परिणीति

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 18 जुलाई 2022 को 40 साल की हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और फैमिली व फ्रेंड्स के साथ अपने इस खास दिन को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था। प्रियंका ने इस जश्न से कई तस्वीरें शेयर की थीं।

Priyanka Chopra

अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी पीसी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका और परिणीति कजिंस हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं, जो कई मौकों पर दिखाई देता है। प्रियंका के बर्थडे बैश में परिणीति ने भी शिरकत थी, जहां से अब उन्होंने कई अनदेखी झलकियां दिखाई हैं।

(ये भी पढ़ें- महेश बाबू की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन से फैमिली फोटोज आईं सामने, मां नम्रता शिरोडकर बनीं फोटोग्राफर)

Priyanka Chopra and Parineeti Chopra

23 जुलाई 2022 को परिणीति चोपड़ा ने कई तस्वीरों और एक वीडियो की सीरीज शेयर की है। तस्वीरों में परिणीति को अपनी बहन प्रियंका के बर्थडे बैश को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह अपने जीजू निक जोनस और प्रियंका के साथ फन करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और परिणीति ने जहां अपने फैशन गेम को ऑन-पॉइंट रखा था, वहीं निक भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने कई और तस्वीरों की सीरीज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस की अपनी बहन प्रियंका, जीजू निक और अन्य दोस्तों के साथ पोज देने से लेकर समुद्र के किनारे मस्ती करने तक की झलकियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि, एक तस्वीर में परिणीति ने अपने ग्लैमरस अवतार से सभी को हैरान कर दिया। वह शाइनी ड्रेस पहनकर काफी गॉर्जियस लग रही थीं।

Priyanka with Parineeti and Nick

Priyanka with Parineeti and friends

Priyanka with Parineeti and friends

Priyanka with Parineeti and friends

Parineeti Chopra

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका के लिए एक नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “यह 48 घंटे का शुद्ध उत्सव, जेट लैग, टैकोस, हग्स, हंसी और समुद्र का बवंडर था! इससे उबरने में एक हफ्ता लगेगा और भूलने में पूरी जिंदगी! दुनिया की देसी गर्ल, लेकिन मेरी मिमी दीदी को जन्मदिन की बधाई देती हूं, मैं आपसे प्यार करती हूं।”

Priyanka with Parineeti

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पहनी 50 हजार की प्रिंटेड ड्रेस, नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत)

फिलहाल, इन तस्वीरों से ये तो साफ है कि, प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेशन बेहद खास था। वैसे, आपको ये अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.