Priyanka Chopra के लिए 30 की उम्र में एग्स फ्रीज करना नहीं था आसान, बोलीं- 'दर्दनाक एक्सपीरियंस था'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 30 की उम्र में एग्स फ्रीजिंग के दर्दनाक एक्सपीरियंस पर बात की है। हालांकि, उन्होंने इसे अपना एक स्मार्ट फैसला बताया है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra के लिए 30 की उम्र में एग्स फ्रीज करना नहीं था आसान, बोलीं- 'दर्दनाक एक्सपीरियंस था'

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब से अपनी जिंदगी में अपनी बेटी मालती मैरी का वेलकम किया है, तब से उनके हर इंटरव्यू में मालती का जिक्र जरूर होता है। एक्ट्रेस ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया था, जिसके बारे में अक्सर उन्होंने बात की है। अब उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी 30 की उम्र में एग्स फ्रीज करने के अपने दर्दनाक अनुभव के बारे में बात की है।

प्रियंका चोपड़ा ने एग्स फ्रीजिंग के दर्दनाक एक्सपीरियंस पर की बात

'UnWrapped' के साथ एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने 30 के दशक की शुरुआत में एग्स फ्रीज़ करने के बारे में बात की। यह प्रक्रिया तब हुई, जब वह उस समय अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग कर रही थीं। प्रियंका ने खुलासा किया कि यह एक 'दर्दनाक' प्रक्रिया थी और उन्हें एक महीने से अधिक समय तक इंजेक्शन लेने पड़े थे, जिससे उन्हें हार्मोनल डिस्बैलेंस का सामना भी करना पड़ा था।

priyanka chopra

इस बारे में प्रियंका ने कहा, “जब मैं अपने शुरुआती 30 के दशक में थी, तो मैंने इसे (एग्स फ्रीज) करने का फैसला किया। उस वक्त मैं 'क्वांटिको' की शूटिंग कर रही थी। यह दर्दनाक है, आपको एक महीने में खुद को इंजेक्शन देना पड़ता है। आपको हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। यह आपको पागल महसूस कराता है। आप ब्लोटिंग (फूला हुआ) महसूस करते हैं।''

एग्स फ्रीज करना एक मुश्किल प्रोसेस है, लेकिन फिर भी प्रियंका इसका समर्थन करती हैं। इस बारे में प्रियंका का कहना है, "मैं उस समय फिल्म कर रही थी, लेकिन मैं इसे सिर्फ अपने लिए करना चाहती थी। यह महंगा है, इसलिए आपको इसके लिए बचत करनी चाहिए। यह करना आसान काम नहीं है, लेकिन मैं कामकाजी महिलाओं, अकेली महिलाओं या उन लोगों के लिए इसकी वकालत करती हूं, जो बच्चे चाहती हैं, लेकिन इसके बारे में निश्चित नहीं हैं।"

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने 'एग्स फ्रीजिंग' को सपोर्ट करने की बताई वजह

एग्स फ्रीज करने के फैसले को सपोर्ट करने के पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह महिलाओं को 'संभावित समस्या से आगे निकलने' में मदद करता है। उन्होंने एक महिला के बॉयोलॉजिकल क्लॉक का जिक्र करते हुए कहा कि 'फ्रीजिंग एग्स' इस दुनिया में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के जाने पर उसका हिस्सा बनने में मदद करता है। उन्होंने इसके लिए अपनी मां मधु चोपड़ा की सलाह का भी जिक्र किया, जो प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ (Obstetrician-Gynaecologist) हैं।

उन्होंने एग्स फ्रीजिंग को अपना स्मार्ट फैसला बताया, क्योंकि वह हमेशा से बच्चे चाहती थीं, लेकिन तब तक उन्हें उनका पार्टनर नहीं मिला था, जिससे वह शादी करना चाहती थीं और जिसके साथ बच्चों को जन्म देना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा से बच्चे चाहती थी, क्योंकि भगवान ने मुझे और मेरे शरीर को ऐसा करने की क्षमता दी है।''

priyanka chopra

जब प्रियंका ने मालती के प्री-मैच्योर बर्थ पर की थी बात

इससे पहले, 'टुडे शो' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया था कि कैसे वह और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी मालती के समय से पहले जन्म के बारे में सुनकर शॉक्ड हो गए थे। उन्होंने बताया था कि जब मालती 100 दिनों तक NICU में रहने के बाद घर आई थीं, तब वह रात को हर मिनट यह देखने के लिए जाग जाती थीं कि मालती जिंदा हैं या नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

priyanka chopra

फिलहाल, एग्स फ्रीजिंग पर प्रियंका के इन खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.