प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्यूट तस्वीर की शेयर, सड़कों पर घूमती दिखीं मां-बेटी

हाल ही में, ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक सुपर क्यूट तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्यूट तस्वीर की शेयर, सड़कों पर घूमती दिखीं मां-बेटी

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraअब मम्मी बन चुकी हैं और अपनी लाडली के साथ खूब क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मालती और अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती दिख रही हैं। आइए दिखाते हैं। 

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादीः मेहंदी-संगीत से लेकर भोजन और सजावट तक, जानें हर डीटेल)

पहले तो ये जान लीजिए कि प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब मालती बिल्कुल फिट और ठीक हैं। उनकी मां प्रियंका अपनी बेटी के साथ जीवन के हर पल को संजो रही हैं।

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें : शाहिद कपूर-मीरा राजपूत अपने 58 करोड़ रुपए वाले नए घर में हुए शिफ्ट, बालकनी से दिखता है सुंदर नजारा)

दरअसल, 28 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मां-बेटी लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती नज़र आ रही हैं। फोटो में मालती बेबी स्ट्रॉलर में लेटी हुई हैं और प्रियंका उसे धक्का दे रही हैं। अपने डे आउट के लिए प्रियंका ने क्रीम कलर की ड्रेस और मैचिंग हील्स पहनी हुई है। वहीं, मालती व्हाइट और गुलाबी रंग की ड्रेस में नज़र आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी मालती का चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया है, "सिर्फ दो लड़कियां 5वें एवी में चल रही हैं।" इस फोटो में एक दुकान भी नज़र आ रही है।

Priyanka Chopra

इससे पहले, 26 सितंबर 2022 को डॉटर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ नज़र आ रही थीं। इस फोटो में प्रियंका अपनी लाडली बेटी मालती पर प्यार लुटाती दिख रही थीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में 'देसी गर्ल' अपने पापा के साथ डांस करती दिख रही थीं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ''डॉटर्स डे पर एक दिन लेट हूं, लेकिन मेरी किताब में हर दिन इंटरनेशनल डॉटर्स डे है।'' 

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें: भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप)

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। हाल ही में, प्रियंका ने न्यूयॉर्क में 'ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल' होस्ट किया था। वहीं, एक्ट्रेस के पास हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से प्रियंका 'रूसो ब्रदर्स' की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नज़र आएंगी। इसके अलावा, वह 'इट्स ऑल कमिंग बैक' और 'एंडिंग थिंग्स' फिल्म में भी दिखाई देंगी। वहीं, प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखेंगी। 

Priyanka Chopra

फिलहाल, हमें तो मां-बेटी की ये तस्वीर बेहद प्यारी लगी। आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट नें जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.