भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने वाइफ वैशाली संग शेयर की फोटो, येलो साड़ी में लग रहीं बेहद सुंदर

भोजपुरी सिंगर व एक्टर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) ने हाल ही में अपनी वाइफ वैशाली के साथ एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने वाइफ वैशाली संग शेयर की फोटो, येलो साड़ी में लग रहीं बेहद सुंदर

भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए स्टार, फेमस गायक व अभिनेता रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 'पियवा से पहिले हमार रहलू', 'जा ए चंदा ले आवा खबरिया', 'करुआ तेल' और 'हैलो कौन' जैसे सुपरहिट गानों में अपनी आवाज देकर यूपी-बिहार में तहलका मचाने वाले रितेश 14 मई 2021 को अक्षय तृतीया और अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मंगेतर वैशाली पांडे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। एक्टर की शादी को एक महीना पूरा होने वाला है। इस दौरान वह अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, रितेश ने अपनी वाइफ के साथ एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ritesh Pandey Marriage

पहले ये जान लीजिए कि, भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके रितेश पांडेय का जन्म 14 मई 1991 को बिहार के सासाराम जिले में हुआ था। जन्म के पहले से ही परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जिसकी वजह से इनका बचपन काफी बदहाली में बीता। बचपन से ही रितेश का रुझान सिंगिंग की तरफ ही था। उन्होंने वाराणसी के 'महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ यूनिवर्सिटी' से 'बैचलर इन म्यूजिक' की डिग्री हासिल की। रितेश पांडेय ने वैसे तो कई गाने गाए, लेकिन 'करुआ तेल' से इन्हें प्रसिद्धि मिली। इसके बाद, रितेश ने कई हिट गानों की झड़ी लगा दी। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता व गायक हैं।

Ritesh Pandey

(ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की लाइफ स्टोरी: अभी तक नहीं की है शादी, 'निरहुआ' के ही साथ क्यों जुड़ता है नाम?)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, रितेश पांडे ने 6 जून 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रितेश अपनी वाइफ वैशाली के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में वैशाली येलो साड़ी में सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहले काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रितेश भी अपनी वाइफ के साथ हंसते हुए पोज दे रहे हैं।

Ritesh Pandey With Wife

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''मैं खुशकिस्मत हूं, जो तुम मेरे साथ हो।'' इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कपल को कमेंट करके खूबसूरत बता रहे हैं।

Ritesh Pandey

ध्यान रहे कि, रितेश पांडेय ने अपनी शादी के एक दिन बाद 15 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम  पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन परफेक्ट कपल लग रहे हैं। फोटोज में वैशाली ने लाल रंग का लहंगा पहना है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं रितेश ने क्रीम कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी हुई है। पहली तस्वीर में रितेश और वैशाली कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को निहार रहे हैं। तीसरी तस्वीर में वैशाली, अपने पति रितेश के पैर छूती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा था, 'गृहस्थ आश्रम में प्रवेश। आप सभी के आशीर्वाद की अभिलाषा है।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी थीं।

(ये भी पढ़ें: आम्रपाली नहीं, ये हैं भोजपुरी एक्टर 'निरहुआ' की वाइफ, जानें इनकी लव लाइफ के बारे में)

Ritesh Pandey Marriage

Ritesh Pandey Marriage

Ritesh Pandey Marriage

(ये भी पढ़ें: पवन सिंह की पर्सनल लाइफ: पहली शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, ऐसी है स्टोरी)   

क्या करती हैं रितेश पांडेय दुल्हनिया?

रितेश पांडेय से अलग उनकी दुल्हन वैशाली पांडे अपना करियर सिविल सर्विस में बनाना चाहती हैं। वह इसके लिए तैयारी भी कर रही हैं। वैशाली सैदपुर, गाजीपुर की रहने वाली हैं।

Vaishali Pandey

फिलहाल, रितेश पांडेय अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को इन दिनों एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको रितेश द्वारा योयर की गई तस्वीर कैसी लगी? कमेंट करके ज़रूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

फोटो क्रेडिट: (रितेश पांडेय
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.