स्टार कपल पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) और उनके बॉयफ्रेंड व पहलवान संग्राम सिंह (Sangram Singh) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये कपल इसी साल जुलाई में शादी के बंधने में बंधने जा रहा है। हाल ही में, संग्राम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पायल संग अपनी शादी पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
पहले ये जान लीजिए कि, पायल और संग्राम एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ‘लॉक अप’ शो में कई बार पायल ने अपने रिश्ते के बारे में बात की है। एक एपिसोड उन्होंने बताया था कि, वो और संग्राम 12 साल से रिश्ते में हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि, वो 5 सालों से प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन इसमें वह विफल रही हैं। हालांकि, अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह से तैयार है।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के 10वें बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा स्पेशल नोट)
हाल ही में, संग्राम सिंह ने 'ई-टाइम्स' के साथ बातचीत में अपनी शादी और गर्लफ्रेंड पायल को लेकर बात की है। पहलवान ने पायल की तारीफ की और कहा कि, पायल से अच्छा जीवन साथी उन्हें नहीं मिल सकता है।
बकौल संग्राम, "हमने शादी की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया है। हम मेरे जन्मदिन के करीब एक तारीख चाहते हैं। हम अभी भी एक तारीख को लॉक करने की प्रक्रिया में हैं। यह 22 जुलाई या 27 जुलाई हो सकता है। मेरी बहन इस पर विचार कर रही है और वह हमें जल्द ही अपडेट करेगी। हम गुजरात, हरियाणा या राजस्थान में शादी करने की योजना बना रहे हैं। मैं बहुत ही सरल तरीके से अपने परिवार के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहता हूं। मैं बहुत ही सरल तरीके से आर्य समाज या किसी मंदिर में शादी करना चाहता हूं।"
(ये भी पढ़ें- कान्स 2022: दीपिका पादुकोण ने पहना 44,800,000 रुपए का अनोखा हार, लगीं बेहद आकर्षक)
संग्राम ने साझा किया कि, वह अपने शादी में शो ऑफ नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने बताया, "कई डिजाइनर दोस्त हैं, जो हमारी शादी के लिए हमारे लिए डिजाइन करना चाहते हैं, लेकिन पायल और मैं दोनों एक साधारण शादी चाहते हैं। मेरी इच्छा शादी करने और फिर वंचितों को खाना खिलाने की है। बच्चे और बहुत सारे जानवर हैं, वह हमें अपने दिल से आशीर्वाद देंगे। उनका आशीर्वाद अतुलनीय होगा। लेकिन पायल और मैं अभी भी चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।''
संग्राम ने पायल की प्रशंसा की और कहा, "पायल एक बहुत ही ईमानदार इंसान हैं। उन्होंने मुझे शादी करने के लिए कभी भी फोर्स नहीं किया। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि, जब भी आप शादी के लिए तैयार हों और महसूस करें कि, यह सही समय है, तभी हम शादी करेंगे। हमने पहले शादी करने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हम शादी नहीं कर सके। अब, मुझे लगा कि, यह सही समय है और मेरे जन्मदिन के आसपास इसे करने का इससे बेहतर समय क्या हो सकता है। शादी करना यह हमारे लिए सिर्फ एक औपचारिकता है। यह हमारे रिश्ते को एक नाम देने जैसा है। हमारे समाज में यह एक लड़की के लिए विशेष रूप से उसके सम्मान के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।"
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन फ्रांस में गए डिनर डेट पर, ट्विनिंग करते आए नजर)
फिलहाल, हमें तो पायल और संग्राम की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।