मम्मी करीना कपूर खान संग नवाबी अंदाज में नजर आए तैमूर अली खान, वायरल हुई तस्वीर

नन्हें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल इस बार उनकी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) संग एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बेबो के साथ खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। यहां देखिए उनकी फोटो।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

मम्मी करीना कपूर खान संग नवाबी अंदाज में नजर आए तैमूर अली खान, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स की बात की जाए और इस लिस्ट में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हें शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का नाम ना आए तो समझिए कि वो लिस्ट बेकार है। दरअसल तैमूर अपने जन्म के समय से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। यही नहीं, अभी तो तैमूर महज 3 साल के हैं, लेकिन उनके चर्चे हर जगह होते हैं। ऐसे में कोई अन्य स्टार किड लाइमलाइट से दूर रहे या न रहे, लेकिन तैमूर कभी भी पैपराजी और फैंस की नजरों से दूर नहीं रह सकते हैं।

वैसे तो तैमूर कई चीजों को लेकर फेमस हैं। मगर उनकी मासूमियत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। यही वजह है कि हर कोई उनके बारे में ही बात करना चाहता है। ऐसे में एक बार फिर तैमूर अली खान फैंस की जुबान पर चढ़ें हुए हैं। दरअसल कुछ समय पहले इस बात के चर्चे थे कि पटौदी खानदान की परंपरा को बढ़ाते हुए तैमूर इंग्लैंड जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने पति और ननद संग शेयर की क्यूट तस्वीर, ट्रोलर्स को बेहतरीन जवाब देकर सिखाया सबक)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने अपनी पूरी पढ़ाई इंग्लैंड में की थी। यही नहीं, सैफ और उनकी बहनों ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की थी। इस परंपरा को जारी रखते हुए सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तैमूर अली खान के साथ भी ऐसा हो सकता है। माना जा रहा है कि करीना भी अपने जिगर के टुकड़े को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं।

दरअसल करीना को लगता है कि तैमूर को हद से ज्यादा मीडिया की अटेंशन मिल रही है, जिसकी वजह से वो उन्हें वहां भेजना चाहती हैं, लेकिन तैमूर को बोर्डिंग भेजने के मामले में सैफ की राय दूसरी है। उनका कहना है कि सारा और इब्राहिम के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिता पाए थे क्योंकि वो दोनों बोर्डिंग में पढ़ते थे। ऐसे में सैफ बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। इसलिए अब देखना ये है कि क्या वाकई तैमूर इंग्लैंड जाते हैं या फिर यही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र में काम करने को लेकर शेयर किया अपना अनुभव, जानिए क्या कहा)

हालांकि, इस बार तैमूर अली खान किसी और वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर तैमूर की मम्मी करीना के साथ एक तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर करीना के साथ कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि खुद बेबो अपने लाडले को कार से उतारते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। सबसे पहले तो आप तैमूर अली खान की करीना कपूर खान के साथ की तस्वीर देखिए।

आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले तैमूर की पापा सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में तैमूर सैफ के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रहे थे। साथ ही, उनके पीछे तैमूर की नैनी भी दिखाई दे रही थीं। दरअसल तैमूर के बाएं पैर पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो सैफ के कंधे पर बैठे हुए थे। (ये भी पढ़ें: सैफ अली खान को करीना कपूर के बारे में रानी मुखर्जी ने दी थी सलाह, कहा- ‘समझो आदमी को कर रहे हो डेट’)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, फैंस तैमूर को काफी पसंद करते हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। वैसे आपको तैमूर अली खान की मम्मी करीना कपूर खान के साथ ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.