साल 2023 के स्वागत में सभी सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में करोड़ों लोगों के चहेते स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी फैंस की उम्मीद पर खरा उतरते हुए पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ तस्वीरें शेयर करके सभी को बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
दरअसल, 1 जनवरी 2023 को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग दुबई वेकेशन से अपने डिनर डेट की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में विराट और अनुष्का किसी होटल में बैठकर डिनर डेट का आनंद लेते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो दोनों के कैंडिड मोमेंट की है, जिसमें दोनों कैंडल लाइट के बीच मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते देखे जा सकते हैं। इस दौरान जहां विराट व्हाइट ड्रेस में हैंडसम दिख रहे हैं, वहीं अनुष्का ब्लैक ड्रेस में हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने दिल की इमोजी के साथ '2023' लिखा है।
इसके पहले, विराट कोहली ने 31 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी और बेटी की एक मनमोहक तस्वीर साझा की थी। फोटो में विराट और अनुष्का पीठ की तरफ से पोज दे रहे थे। तस्वीर में सूरज की किरणों के साथ सर्दी की धुंध भी दिख रही थी। विराट ने रेड हार्ट इमोजी के साथ फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "2022 के आखिरी सूर्योदय तक।"
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 28 दिसंबर 2022 की सुबह एक मिनी वेकेशन के लिए उड़ान भरी थी। दोनों को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अनुष्का शर्मा जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। विराट कोहली भी जनवरी महीने में श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे मैच में खेलते नजर आएंगे।
फिलहाल, हमें तो विराट द्वारा शेयर की गईं फोटोज काफी अच्छी लगीं, तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।