विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के बर्थडे पर जश्न की झलक शेयर कर लिखा नोट, एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश किया है। विराट ने अनुष्का के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के बर्थडे पर जश्न की झलक शेयर कर लिखा नोट, एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के दुनिया भर में करोड़ों चाहने वाले हैं। जब भी इनका जन्मदिन आता है, इसे एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज की बाढ़ आ जाती है। लेकिन सभी को इस प्यारे कपल की पोस्ट का इंतजार रहता है। ये बात भी सच है कि, विराट और अनुष्का आपने चाहने वालों का दिल नहीं तोड़ते हैं और एक-दूसरे के बर्थडे पर पोस्ट जरूर शेयर करते हैं। 

Virat Kohli With Wife Anushka

इसी क्रम में आज यानी 1 मई 2022 को अनुष्का शर्मा अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में इस खास मौके पर विराट का सोशल मीडिया पोस्ट ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। जहां दुनियाभर के लोग एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने खास लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया है। इसकी झलकियां ​क्रिकेटर विराट ​कोहती ने शेयर की हैं।

anushka

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)

दरअसल, अपनी लविंग वाइफ के बर्थडे पर विराट कोहली ने 1 मई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज अनुष्का के बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं, जिसे उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ मनाया है। शेयर की गई पहली फोटो में अनुष्का और विराट मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान जहां अनुष्का हेम पर फ्रिल्ड डिटेलिंग के साथ सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विराट ब्लैक पैंट और ब्राउन टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। दूसरी फोटो में अनुष्का और विराट अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

anushaka sharma birthday celebration

anushaka sharma birthday celebration

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा है, ''भगवान का शुक्र है कि, आप पैदा हुईं। मुझे नहीं पता कि, मैं आपके बिना क्या करूंगा। आप अंदर से सच में बहुत खूबसूरत हैं। दिल के आस-पास के सबसे प्यारे लोगों के साथ एक शानदार दोपहर बिताई।'' पति विराट कोहली के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनुष्का ने लिखा है, ''मेरे शब्द और मेरा दिल चुरा लिया (CHEEEESSSSYYYYYY)।''

anushka

अनुष्का शर्मा ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह केक खाते हुए दिख रही हैं। अंतिम फोटो में बर्थडे केक को दिखाया गया है। इस केक पर 'हैप्पी बर्थडे मॉय लव' लिखा हुआ है। इससे साफ है ​कि, अनुष्का के बर्थडे पर उनके पति ने इस स्पेशल केक की व्यवस्था की थी। यहां देखें तस्वीरें।

anushka sharma birthday

anushka sharma birthday

anushka sharma birthday

5 नवंबर 2021 को विराट कोहली ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। फोटो में दोनों समुद्री तट के किनारे एक-दूसरे को हग करते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, “इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आपका मूल, ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बना है। मैं किसी को नहीं जानती, जो आप जैसी अंधेरी जगह से खुद को उठा सका है। आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं रखते हैं और निडर होते हैं। मुझे पता है कि, हम सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि, आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं। भाग्यशाली हैं वे लोग, जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।”

Virat Kohli With Wife Anushka Sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों को एक बेटी है, जिसका उन्होंने जनवरी 2021 में स्वागत किया था। अभी तक कपल ने अपनी लाडली बेटी वामिका कोहली को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखा है।

Virat-Anushka With Daughter Vamika

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का शर्मा को कारगिल वॉर के बीच फोन करते थे पापा, सुनाने लगती थीं बॉयफ्रेंड्स के किस्से)

फिलहाल, हम भी अनुष्का शर्मा को उनके बर्थडे की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको विराट कोहली द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.