लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी ने की जीत से वापसी, तो पत्नी साक्षी ने शेयर की ये खास फोटो

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने माही की एक खास तस्वीर शेयर की है। तो चलिए देखते हैं फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी ने की जीत से वापसी, तो पत्नी साक्षी ने शेयर की ये खास फोटो

कोरोना वायरस महामारी के कारण देर से ही सही, लेकिन आईपीएल-2020 (IPL-2020) की शुरुआत 19 सितंबर 2020 से यूएई में हो चुकी है। जहां पहला मैच मुंबई इंडियस और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के बीच में खेल गया। इस मैच को सीएसके ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया, लेकिन इन सबके बीच चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर माही की एक तस्वीर शेयर की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, लंबे इंतजार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बतौर खिलाड़ी मैदान पर देखा गया। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ये लंबा इंतजार उस वक्त खत्म हो गया, जब माही टॉस के लिए मैदान पर उतरे। उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है और उनकी इसी फोटो को उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया। साक्षी ने इस पोस्ट को आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को टैग भी किया। (ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पायल घोष, जिन्होंने अनुराग कश्यप पर लगाया है यौन शोषण का आरोप)

लंबे समय बाद उतरे माही मैदान में

19 सितंबर 2020 को आईपीएल-2020 के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी को बतौर खिलाड़ी मैदान पर 437 दिनों बाद खेलते हुए देखा गया। इससे पहले माही ने आखिरी बार 9 जुलाई 2019 को वर्ल्ड कप-2019 (इंग्लैंड में) में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेला था, जहां वो रन आउट हो गए थे। इसके बाद से उन्होंने कोई लीग नहीं खेली थी, ऐसे में फैंस को उस पल का बेसब्री से इंतजार था कि आखिर माही मैदान पर कब उतरेंगे? (ये भी पढ़ें: नानी के घर पहुंचते ही अम्मी करीना के सामने तैमूर अली खान ने किया भांगड़ा, वीडियो आया सामने)

इंडिया में ही हैं साक्षी और बेटी जीवा

जहां एक तरफ आईपीएल टूर्नामेंट खेलने के लिए धोनी यूएई दौरे पर गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा भारत में ही हैं और वो कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूएई नहीं जा पाए। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मां-बेटी आईपीएल के बीच में यूएई जा सकती हैं।

8 सितंबर 2020 को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया था। इसमें हम मां-बेटी की जोड़ी को एक एनिमेटेड फिल्म 'पप एकेडमी' देखते हुए देख सकते हैं। साक्षी ने वीडियो को @ZivaSinghDhoni के साथ #pupacademy के रूप में कैप्शन दिया था। (ये भी पढ़ें: सुशांत व अपनी मां को याद कर भावुक हुईं एक्टर की बहन मीतू, फोटो शेयर कर लिखा- 'दर्द बर्दाश्त नहीं...')

अगले ही दिन यानी 9 सितंबर 2020 को जीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें जीवा के हाथ में अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी का 'स्कैच' नजर आ रहा है। उन्होंने उसे पकड़ा हुआ है और उनकी मां साक्षी धोनी उनसे पूछती हैं कि, 'जीवा ये कौन हैं?' जिस पर जीवा कहती हैं, 'पापा।' साक्षी फिर कहती हैं कि, 'तुम्हें यकीन है कि ये पापा ही हैं?' इस पर जीवा कहती है, 'महेंद्र सिंह धोनी।' ऐसे में साक्षी एक बार फिर जीवा से पूछती हैं कि, 'क्या तुम्हें यकीन है?' इस पर जीवा कहती हैं, 'हां, मुझे यकीन है।"

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2020 के लिए यूएई में हैं और साक्षी व जीवा दोनों इंडिया में ही हैं, और वो इस बार टीवी पर ही मैच देख रहे हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Cover and Images Courtesy: MS DhoniSakshi Singh Dhoni and Ziva
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.