एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की लवस्टोरी (Love Story) किसी खूबसूरत कहानी से कम नही हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई और शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर जाकर खत्म।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ

किसी भी इंसान की जिंदगी में प्यार के अपने-अपने मायने और महत्व होते हैं। जब दो लोगों प्यार करते हैं, तो वो दुनिया की परवाह किए बगैर एक-दूसरे में पूरी तरह से खो जाते  है। सबसे खूबसूरत पल तो वो होता है जब किसी एक वजह के चलते आप सामने वाले को अपना दिल दे बैठते है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के झक्कास एक्टर कहें जाने वाले अनिल कपूर के साथ भी हुआ। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के प्यार की शुरुआत बेहद ही दिलचस्प और खूबसूरत तरीके से हुई। एक प्रैंक कॉल के चलते दोनों की लव स्टोरी कुछ इस कदर शुरु हुई की उसका अंत एक सफल शादी के तौर पर हुआ। 

आप में से बहुत कम ऐसे लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि किसी तरह से अनिल कपूर और सुनीता कपूर के प्यार की शुरुआत एक प्रैंक कॉल के साथ हुई। आइए जानते है इस कपल की खूबसूरत लवस्टोरी की प्यारी सी दास्तां। जानिए 90 के दशक पर जिस एक्टर पर सभी लड़कियों फिदा थी, वो कैसे सुनीत के प्यार में पागल हो गए।

ये भी पढ़ें: जब बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने थामा अपने से उम्र में छोटे साथी का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा

प्रैंक कॉल से हुई लवस्टोरी की शुरुआत

अनिल कूपर ने शादी के काफी सालों बाद अपनी और सुनीता की लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया,' सुनीता का नंबर मुझे मेरे एक दोस्त ने दिया था। जब पहली बार मैंने उनसे बात की तो मैं उनकी आवाज सुनते ही उनके प्यार में पड़ गया। इसके कुछ हफ्ते बाद मैं और सुनीता एक पार्टी में मिले और जहां मेरा परिचय उनसे करवाया गया। उस वक्त कुछ ऐसा था, जोकि मुझे सुनीता की तरफ खींचा चला जा रहा था। बाद में हमारे बीच बातें होना शुरु हुई और हम दोस्त बन गए। वक्त के साथ-साथ हमारी दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।

टैक्सी के लिए भी नहीं थे पैसे

उस वक्त अनिल कूपर सफल अभिनेता नहीं थे, न ही उनके पास इतने पैसे थे कि वो सुनीता को डेट पर ले जा सकें। सुनीता ने खुद अनिल कूपर को मिलने के लिए बुलाया और पूछा कैसे आ रहे हो? तो उन्होंने जवाब दिया बस से। सुनीता ने कहां टैक्सी से आ जाओ पैसे मैं दे दूंगी। सुनीता को उस वक्त इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता था कि अनिल कपूर कितने पैसे वाले हैं, उन्हें तो सिर्फ उनके प्यार से मतलब था। 

सुनीता उस वक्त पेश से एक सफल मॉडल थी और अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। इस बात का दोनों के रिश्ते पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा  और दोनों ने एक दूसरे को दिल देने का फैसला किया। सुनीता, अनिल कपूर से मिलने के लिए अपने कई शूट कैंसिल भी कर दिया करती थी। अनिल कपूर के दोस्त और एक्टर गुलशन ग्रोवर ने दोनों से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बताया कि एक बार जब सुनीता शूट के लिए बाहर जा रही थी,  तो हम उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने आए थे। इस बात से वो बिल्कुल भी निराश नहीं हुई, बल्कि उन्हें काफी अच्छा लगा। एक्टर ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि उन्हें भी सुनीता और अनिल कपूर के साथ उनकी डेट पर जाना पड़ता था।

बॉलीवुड में ब्रेक मिलते ही कर ली शादी

सुनीता और अनिल ने शादी करने से पहले एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया था। फिल्म पागलपंती के एक्टर अनिल कूपर ने इस बात का खुलासा किया कि जब वो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, उस वक्त सुनीता की तरफ से किसी भी तरह का कोई दबाव नही था। एक्टर ने बताया,' जब मुझे फिल्म मेरी जंग के चलते बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला, तो उस वक्त मैंने सोचा की अब घर आ जाएगा, किचन आ जाएगा और तोड़ी मदद भी हो जाएगी। अब मैं शादी कर सकता हूं। मैंने सुनीता को फोन किया और कहा चलो कल शादी करते हैं। शादी कल ही करेंगे या फिर कभी नहीं। इसके बाद अगले दिन हम दोनों ने 10 लोगों की मौजूदगी में शादी की। शादी के बाद में तीन दिन के लिए शूट पर चल गया और मैडम अकेले ही मुझे छोड़कर हनीमून पर चली गई।  वैसे अनिल कपूर और सुनीता की शादी में भी काफी  रुकावटे आई। सुनीता के माता-पिता पहले दोनों की शादी के लिए तैयारी नहीं थे, लेकिन बाद में सुनीता और अनिल कपूर के प्यार के सामने झुकते हुए उन्होंने अपनी हामी भरी। 

ये भी पढ़ें: ये 10 परिवार कर रहे बॉलीवुड पर राज, सिखाते हैं असल जिंदगी में अपनों के सही मायने

वैसे कुछ भी कहो अनिल कूपर और उनकी पत्नी के रिश्ते को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों आज भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब भी दोनों एक साथ होते है, उनकी आंखों में एक दूसरे के लिए वहीं प्यार और सम्मान की झलक देखने को मिलती है। अनिल कपूर शादी के इतने साल बाद भी सुनीता कपूर के लिए वहीं जज्बात रखते है, जोकि पहले भी था। अनिल कपूर हमेशा कहते आए है कि सुनीता एक अच्छी पत्नी, मां और बहू हैं। 

अनिल कूपर और सुनीता का प्यारा परिवार

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इस वक्त अनिल कूपर और सुनीता के तीन बच्चे हैं। सोनम कपूर, रिहा कपूर और हर्षवर्धन कपूर। जहां सोनम कपूर एक बेहतरीन एक्टर्स के तौर पर लोगों के सामने उभरकर आईं हैं। वहीं, रिया कपूर फिल्मी बिजनेस में बेहतरीन काम करती हुई नजर आ रही है। बात करें हर्षवर्धन कपूर की तो फिलहाल वो बॉलीवुड में अपने हनुर का सिक्का जमाने में जुटे हुए हैं। वहीं, अनिल कपूर हाल ही में फिल्म पागलपंती में नजर आए थे, जोकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में सफल नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: अरहान खान से पहले इन टीवी स्टार्स पर आया था रश्मि देसाई का दिल, जानिए कैसे अधूरा रह गया उनका प्यार

कुल मिलाकर कहे तो अनिल कूपर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी से तो आज की जनरेशन इंस्पायर होनी चाहिए। दोनों के रिश्ते से हमें कई चीजें सीखने को मिलती है। पहली, एक दूसरे का किसी भी हाल में साथ न छोड़ना। चाहें वो वक्त सुख का हो या फिर दुख का। दूसरी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप क्या है, फर्क इस बात से पड़ता है कि आपका दिल कैसा है। तीसरी हमेशा एक दूसरे जज्बातों को समझना। चौथी प्यार को एक दूसरे पर कभी थोपना नहीं बल्कि उसे महसूस करना। पांचवी हमेशा अपने प्यार को एवर ग्रीन बनाए रखना। वैसे हम तो अनिल कूपर और सुनीता कपूर की जोड़ी को देखकर तो यहीं कहेंगे कि ये जोड़ी तो है एक दम झक्कास।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.