जब बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने थामा अपने से उम्र में छोटे साथी का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा

किसी शायर ने भी खूब कहा है कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती, ऐसा ही जब बॉलीवुड बेब्स ने करके दिखाया तो बात बन गई। जी हां, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) इसका परफेक्ट उदाहरण हैं।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

जब बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने थामा अपने से उम्र में छोटे साथी का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा

प्रेम में हाथ पकड़ना, हाथ में रेत पकड़ने जैसा होता है। इश्क की इस गाड़ी को मुकम्म्ल होने से पहले ऐसा लगता है कि हाथ से ये रेत कहीं छूट न जाएं। हर रोज का मिलना-जुलना, घंटो-घंटो फोन पर बातचीत करना सब एक धुंधली याद बनकर दिल के एक कोने में उन हसीन पलों को समेटे हुए हैं लेकिन इसी दरमियान हुए झगड़ो का भी अपना ही एक अलग मजा हैं। प्यार की इस गाड़ी को धक्का लगाते-लगाते कुछ रिश्ते ऐसे भी बने जिन्होंने अपने हाथ में रेत भी पकड़ा और उसको समेटकर भी रखा। जी हां, शायद आप में अक्सर बहुत से लोग बात करते-करते ये कहने से नहीं हिचकिचाते होंगे की उम्र से प्यार का क्या लेना देना या #ageisjustanumber तो हुजूर ये बात सही भी है जब एक बार जन्म-जन्म का साथ देने का भरोसा कर दिया तो फिर उम्र के एक नंबर के बारे में क्या सोचना।

वैसे तो जब किसी से दिल की लगी हो जाएं तो रंग-रूप या उम्र की सीमा नहीं देखी जाती लेकिन हम से आज भी कुछ युवा ऐसे हैं जो अपने दिमाग में इस जद्दोजहत को लेकर हर रोज खूब तंग आ रहे हैं कि घरवाले क्या कहेंगे समाज क्या कहेगा लेकिन जनाब हम तो यहीं कहेंगे की प्यार अपने किया है न कि आपके समाज ने। जब किसी से दिल मिला ही लिया तो क्या उम्र के पड़ाव का हवाला देकर उसको छोड़ना कहां लाजमी हैं। चलिए आज मैं अपनी इस रिपोर्ट में कुछ ऐसे ही शाही जोड़ों के बारे में बताने जा रही हूं जिन्होंने दिल खोल के अपने से उम्र में बड़ी हसीनाओं से प्यार भी किया और शादी भी।

#1. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

(फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की देसी गर्ल और विदेशी मुंडे यानि निक जोनस की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी हाल ही में संपन्न हुई है। दोनों की शादी को एक साल हो गया पता ही नहीं चला। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को हिंदू और इसाई धर्म से शादी की थी। वैसे तो दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में जो बात आई वो ये की प्रियंका-निक से 10 साल बड़ी हैं। जी हां, प्रियंका और निक के बीच 10 साल का एज गेप हैं। इस बात को लेकर ट्रोलर्स ने प्रियंका चोपड़ा का खूब मजाक बनाया था लेकिन प्रियंका को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों के रिश्ते में इतनी सच्चाई है कि उम्र की अवहेलना करते हुए दोनों आज बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: दूसरी शादी ने बदली टीवी की इन 5 अभिनेत्रियों की किस्मत, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

#2. ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन

(फोटो-इंस्टाग्राम)

कभी सलमान खान के साथ ब्रेकअप की खबरों का जवाब देने से हिचकिचाने वाली ऐश्वर्या ने उस समय सभी को सकते में डाल दिया जब उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से अपनी शादी का ऐलान किया। फिल्म ‘गुरु’ से बढ़ी नजदीकियों से एक दूसरे के प्यार में पागल होने वाले ऐश्वर्या-अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 में शादी की थी। इतना ही नहीं अभिषेक उम्र में ऐश्वर्या से 2 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों के प्यार और शादी पर इसका असर दूर-दूर तक देखने को नहीं मिलता हैं।

#3. बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

(फोटो-इंस्टाग्राम)

अपनी पहली दो शादियों के टूटने के बाद सभी के निशाने पर आए करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की नजदीकियों ने सभी को हैरान कर दिया था। 20 अप्रैल साल 2016 को शादी के बंधन ने बंधे करण-बिपाशा के बीच एक या दो नहीं बल्कि 4 साल का ऐज गेप हैं। लेकिन दोनों के प्यार के बीच का प्यार इतना गहरा है कि उम्र का पड़ाव नजर नहीं आता।

#4.सोहा अली खान-कुणाल खेमू

(फोटो-इंस्टाग्राम)

पटौदी खानदान की लाड़ली सोहा अली खान ने  25 जनवरी 2005 को अभिनेता कुनाल खेमू से शादी रचाई थी। इतना ही नहीं शादी से पहले ये दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशन में भी रह चुके थे। दोनों के बीच कम से कम 5 साल का अंतर हैं, हालांकि इस बात से इन दोनों को कोई फर्क नहीं पढ़ा। दोनों आज एक खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी हैं।

#5. आदित्य पंचौली-जरीना वाहब

(फोटो-इंस्टाग्राम)

जरीना वाहब और आदित्य पंचौली की शादी को लगभग तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों के रिश्ते के बीच काफी तरह की परेशानी भी आईं लेकिन दोनों ने अपने दरमियान किसी तीसरे को नहीं आने दिया। आदित्य जोकि अपनी पत्नी से छह साल छोटे हैं, हाल ही में एक बातचीत में कहा था कि उम्र उनके लिए कभी समस्या नहीं थी। उनका परिवार भी उनकी शादी का बहुत समर्थन करते थे।

#6. फराह खान-शिरीष कुंदर

(फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर, फिल्म डायरेक्टर, एक्ट्रेस और कई रियल्टी शोज को जज कर चुकी फराह खान ने साल 2014 में फिल्म डायरेक्टर और एडिटर शिरीष कुंदर से शादी की थी। फराह और शिरीष के बीच उम्र का फासला एक दो साल का नहीं बल्कि 8 साल का है। शिरीष फराह से 8 साल छोटे हैं।

ये भी पढ़ें: एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ

#7. अर्चना पूरण सिंह और परमीत सेठी

(फोटो-इंस्टाग्राम)

द कपिल शर्मा शो की हॉटसीट पर गुद-गुदाकर हंसने वाली अर्चना पूरण सिंह अपने पति परमीत सेठी से 7 साल बड़ी हैं। यूं तो परमीत पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन फिर कुछ समय बाद अर्चना पूरन सिंह के साथ उनके लिंकअप की खबरें सामने आने लगी।  चार साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद परमीत ने अपनी बीवी को तलाक देकर अर्चना से साल 1992 में शादी कर ली।

#8. अमृता सिंह और सैफ अली खान

(फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के सैफू मियां की जिन्दगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वो अपनी पत्नी के आगे एक नौजवान की तरह दिखाई देते थे। जी हां, साल 1991 में अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे  सैफ अली खान उस समय महज 21 साल के थे जबकि अमृता सिंह 33 की थी। इस तरह इन दोनों के बीच तक़रीबन 12 साल का अंतर था। हालांकि इस  शादी ने भी 13 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। लेकिन दोनों जब तक साथ रहे दोनों ने खुशहाल तरीके से अपना जीवन बिताया।

#9. धनुष-ऐश्वर्या

(फोटो-इंस्टाग्राम)

फिल्म 'रांझणा' में कुंदन बन सभी का दिल जीतने वाले तमिल एक्टर धनुष साउथ सिनेमा के भगवान माने-जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं। धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। धनुष ने जब ऐश्वर्या से शादी की वह 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की थी। यहीं नहीं दोनों के रिश्ते को एक बात और खास बनाती है वो ये कि लगातार मीडिया में छप रही अफेयर की खबरों से परेशान होकर दोनों के परिवार ने जल्दबाजी में दोनों शादी का फैसला किया था।

#10. फरहान अख्तर-अधुना बभनी अख्तर

(फोटो-इंस्टाग्राम)

एक बेहतरीन लेखक, फिल्मकार और कमाल के एक्टर फरहान अख्तर की शख्सियत आज किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फरहान और शिबानी दांडेकर की डेट की तस्वीरें खूब धमाल मचाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फरहान अख्तर पहले से शादीशुदा थे। फरहान ने तीन साल डेट करने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। उम्र में अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। फरहान और अधुना की दो प्यारी बेटियां शाक्या और अकीरा भी हैं। वहीं अप्रैल 2016 में दोनों ने आपसी रजामंदी से इस शादी को खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें: गुरमीत चौधरी-देबिना समेत लिव इन में रह चुकी हैं ये जोड़ियां, किसी ने लिए फेरे तो किसी का टूटा दिल

प्यार हो या शादी बॉलीवुड का इन सबसे गहरा नाता रहा है। या जनाब यूं कह लीजिए की ये दुनिया सिनेमाई जगत की चकाचौंध में लिप्त है। तभी तो  बॉलीवुड के गलियारे में हुई छोटी सी शादी भी चर्चा का विषय बन जाती है और किसी के दिल टूटने की आवाज भी यहां छन से आती है। खैर, जो भी हो लेकिन एक बात तो यहां साफ़ है की प्यार के दरमियां उम्र का फासला बस कहने भर को है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.