By Vidushi Gupta Last Updated:
जब बात वेडिंग एटायर की आती है, तो ऐसा कोई आउटफिट नहीं है, जो पारंपरिक ड्रेस साड़ी को मात दे सके। साड़ी को सदियों से भारतीय परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनकर हर महिला का चार्म मैजिकल लगता है और यही वजह है कि कई सेलेब्स ने अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी को तवज्जो दी। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने अपनी शादी में साड़ी कैरी की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 04 जून 2021 को फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। अपने बिग डे के लुए यामी ने एक डीप रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी और उस पर ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी। एक्ट्रेस ने साड़ी को मैचिंग ब्लाउज और ओढ़नी के साथ टीम अप किया था, जिस पर गोल्डन बॉर्डर लगा था। बिग चोकर और लॉन्ग नेकपीस के अलावा, यामी ने एक बड़ा मांग टीका और उतनी ही बड़ी नोज रिंग अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए पहनी थी। उन्होंने अपनी कलाई में ट्रेडिशनल चूड़ा और चमकते हुए ब्यूटीफुल कलीरे भी पहने थे।
(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 9 फेमस एक्ट्रेसेस में किसको मिली है सगाई में सबसे महंगी अंगूठी, जानें यहां)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से 15 फरवरी 2021 को शादी रचाई थी। इस दिन दीया ने गोल्डन बॉर्डर के साथ रेड साड़ी और प्लेन रेड दुपट्टा कैरी किया था। हाथों में लाल चूड़ियों की जगह एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की महारष्ट्रियन बैंगल्स पहनी थीं और उन्हें दो गोल्ड के कड़े के साथ पेयर किया था। उनका मेकअप काफी सॉफ्ट था। बिंदी और गोल्ड व ग्रीन मांगटीके के साथ दीया ने अपना लुक गले में गोल्ड नेकलेस पहनकर कंप्लीट किया था।
साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने अपनी शादी में पति नागा चैतन्य की दादी डी राजेश्वरी की साड़ी पहनी थी। इस सिल्क की साड़ी को फेमस फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दोबारा डिज़ाइन किया था। सामंथा ने इस ऑफ वाइट और गोल्डन साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडर्ड मैरून ब्लाउज पहना था। ब्यूटीफुल ज्वेलरी और कमरबंद के साथ सामंथा अपनी शादी में किसी क्वीन से कम नहीं लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: अपनी शादी में चांद सी नज़र आ रही थीं ये 24 एक्ट्रेसेस, इनके ब्राइडल लुक को देख नहीं हटेंगी निगाहें)
जब दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई थी, तो उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गया था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में ब्रोकेड सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसको प्योर जरी के धागों से क्राफ्ट किया गया था और इसे बनाने में लगभग 45 दिनों का समय लगा था। इस पूरी साड़ी में 'गंडभेरुंड' की आकृति बनी हुई थी, जो एक्ट्रेस के होम स्टेट कर्नाटक की निशानी है। ये गंडभेरुंड एक चिड़िया है, जो धन और रॉयलिटी का प्रतीक है। इसके साथ दीपिका ने साउथ इंडियन ज्वेलरी कैरी की थी। एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट चोकर भी गुट्टापुसलू नेकलेस और बाकी ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। इस पूरे लुक में दीपिका बहुत प्यारी लग रही थीं।
एक स्टनिंग सिल्क साड़ी हमेशा लोगों की सांसें थाम लेती हैं, और ये बात क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने अपनी शादी में बखूबी साबित कर दी थी। सागरिका ने अपनी 23 नवंबर 2017 को हुई कोर्ट मैरिज में रेड साड़ी पहनी थी, जिसमें एक गोल्डन बॉर्डर था। इस रेड सब्यसाची साड़ी को सागरिका ने एक हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ टीम अप किया था। उन्होंने अपने स्टाइल को एंटीक ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, मंगलसूत्र और कांच की हरी चूड़ियों से निखारा था। उनका मेकअप और स्टाइल भी काफी सिंपल था। इस पूरे लुक में सागरिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
टीवी एक्ट्रेस व तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता ने एक्टर वत्सल शेख से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने अपनी बंगाली शादी में रेड बनारसी साड़ी पहनी थी और उसे गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। सिंपल मेकअप और लाल बिंदी में एक्ट्रेस काफी एलीगेंट लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की बात की जाए, तो उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से भी एक थी। अपनी शादी वाले दिन ऐश्वर्या ने लहंगा को न चुनते हुए एक खूबसूरत-सी गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी को चुना था, जिसमें उनकी खूबसूरती उभरकर सामने आई थी। कांजीवरम साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी ने ऐश्वर्या के लुक में चार चांद लगा दिए थे। ऐश्वर्या की इस खूबसूरत साड़ी को मशहूर फैशन डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने डिज़ाइन किया था। ऐश्वर्या की साड़ी पर एक खूबसूरत गोल्ड बॉर्डर था और साथ ही महंगे क्रिस्टल्स भी लगे हुए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या की साड़ी पर असली गोल्ड का थ्रेड वर्क किया गया था। ऐश्वर्या ने अपनी शादी पर जो कांजीवरम साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है। ये पूरे देश में अब तक की सबसे महंगी साड़ी थी।
काजोल और अजय देवगन ने महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से अपनी शादी रचाई थी। काजोल अपनी शादी के दिन ग्रीन साड़ी में पूरी तरह से ट्रेडिशनल फील दे रही थीं। उन्होंने अपना लुक ट्रेडिशनल ब्राइडल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें नथ, ग्रीन चूढ़ा और आर्मलेट शामिल हैं।
साल 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपनी शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई ट्रेडिशनल रेड साड़ी पहनी थी, जिसका एक चौड़ा गोल्डन बॉर्डर था। एक्ट्रेस ने अपना ब्राइडल लुक साउथ इंडियन नेकलेस, मैचिंग इयरिंग्स और ट्रेडिशनल रेड चूड़े से कंप्लीट किया था। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था।
फिलहाल, इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में साड़ी पहनकर आम लोगों के बीच एक नया ट्रेंड जरूर सेट किया है। तो आपको इनमें से किस एक्ट्रेस का लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।