Isha Ambani Twins Welcome Party: मुकेश-नीता और आकाश-श्लोका व राधिका-पृथ्वी आए नजर

बिजनेसमैन ​मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए अंबानी फैमिली एक बार फिर साथ नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani Twins Welcome Party: मुकेश-नीता और आकाश-श्लोका व राधिका-पृथ्वी आए नजर

ऐसा लगता है कि अंबानी फैमिली में एक बार ​फिर से जश्न मनाया जा रहा है। ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उनके पति आनंद पीरामल व जुड़वा बच्चों के लिए एक स्पेशल वेलकम पार्टी के लिए पूरा अंबानी परिवार एक बार फिर से इकट्ठा हुआ है। इस इवेंट के लिए ईशा अंबानी के वर्ली हाउस को चुना गया है। 

isha

बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 11 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनका नाम कृष्णा और आदिया है। जब ईशा अपने दोनों बच्चों के साथ पहली बार मुंबई स्थित अपने घर पहुंची थीं, तब अंबानी फैमिली की ओर से उनका ग्रैंड वेलकम किया गया था। अब पीरामल फैमिली ने अपने घर में ईशा के जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए पार्टी का आयोजन किया है। इसमें अंबानी फैमिली भी पूरे शान के साथ शामिल हुई है।

isha ambani

ईशा की वेलकम पार्टी में पहुंचा अंबानी परिवार

ईशा अंबानी और उनके परिवार के स्वागत के लिए एक साथ इकट्ठा होकर अंबानी फैमिली ने अपनी स्टाइल में ग्रैंड एंट्री की। जहां मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता व उनके बेटे पृथ्वी एक साथ पहुंचे। वहीं, अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट थोड़ी देर बाद पहुंचीं।

ambani family

अंबानी फैमिली मेंबर्स का लुक

अपने घर 'एंटीलिया' के बाहर आते ही अंबानी फैमिली के सभी मेंबर्स पैपराज़ी के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए। मुकेश और नीता अंबानी ब्लू कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे। जहां बिजनेसमैन ब्लू कलर के कुर्ता-पायजामा में सफेद जैकेट में नजर आए। वहीं ब्लू कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी में नीता अंबानी अपने घर के बाहर मीडिया के लिए पोज देती हुई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी ने पेस्टल टोन्ड कुर्ता और सफेद पैंट के साथ मैचिंग जैकेट का चुनाव किया था, जबकि उनकी पत्नी श्लोका अंबानी अपने बेटे पृथ्वी के साथ मस्टर्ड येलो आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था। आकाश ने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी के साथ भी पोज दिया। अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद प्यारी दिखीं।

ambani family

radhika

akash

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर को सजाया गया

मुंबई के वर्ली में स्थित ईशा और आनंद का घर 'गुलिटा' किसी बड़े राजमहल से कम नहीं है। साल 2012 में ईशा के ससुर यानी अजय पीरामल ने यह प्राॉपर्टी 'हिंदुस्तान यूनीलिवर' से लगभग 10 अरब डॉलर यानी 450 करोड़ रुपए में खरीदी थी। ईशा और आनंद की शादी के बाद कपल को यह पांच मंजिला बंगला उन्हें गिफ्ट में मिला था। बता दें कि अजय पीरामल के पास फार्मास्यूटिकल, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट, इंफॉर्मेशन सर्विस और ग्लास पैकेजिंग के बिजनेस हैं। ईशा के जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए उनके घर को रोशनी के साथ सजाया गया है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी की पहली स्वागत पार्टी

इससे पहले, मुकेश और नीता अंबानी ने एक भव्य स्वागत पार्टी आयोजित की थी, जब उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल 24 दिसंबर 2022 को अपने नवजात जुड़वा बच्चों के साथ मुंबई पहुंचे थे।अंबानी के घर 'एंटीलिया' को पूरी तरह से सजाया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, मुकेश और नीता ने ईशा-आनंद और उनके नाती कृष्णा और नातिन आदिया के स्वागत के लिए रॉयल व्यवस्था की थी। नाना-नानी ने न केवल बच्चों की नर्सरी को रोटेटिंग बेड और ऑटोमेटिक रूफ के साथ तैयार किया था, बल्कि उनके पास विशेष रूप से नवजात शिशुओं के लिए 'बीएमडब्ल्यू' द्वारा डिजाइन की गई बेबी कार भी थीं।

isha

इसके अलावा, परिवार ने 25 दिसंबर 2022 को अपने घर पर कुछ समारोहों और दान का आयोजन किया था, जिसमें सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद लेने के लिए भारत भर के मंदिरों के पुजारियों को बुलाया गया था। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से कैटरर्स बुलाए गए थे और भारत भर के मंदिरों जैसे तिरुपति बालाजी मंदिर- तिरुमाला, श्रीनाथजी- नाथद्वारा और श्री द्वारकाधीश मंदिर आदि से विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

isha

फिलहाल, अंबानी फैमिली की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.