गोविंदा ने भांजे कृष्णा को 6 घंटे कंधे पर बैठाकर की थी वैष्णों देवी की यात्रा, कॉमेडियन ने बताई वजह

हाल ही में, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने मामा गोविंदा संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

गोविंदा ने भांजे कृष्णा को 6 घंटे कंधे पर बैठाकर की थी वैष्णों देवी की यात्रा, कॉमेडियन ने बताई वजह

लोकप्रिय कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने मामा गोविंदा के बारे में बात की और उनके साथ अपने रिश्ते को याद किया है। गोविंदा और उनके बीच एक खूबसूरत रिश्ता है। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने मामा के साथ अपने संबंध का खुलासा करने से लेकर अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ अपने बंधन तक के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

krushna

पहले ये जान लीजिए कि, कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के झगड़े ने 2018 में एक विवादास्पद मोड़ ले लिया था, जब कृष्णा की पत्नी व अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने 'पैसे के लिए नृत्य' करने वालों पर ट्वीट किया था। बताया जाता है कि, ये कथित तौर पर गोविंदा के प्रति समर्पित था। जिसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कश्मीरा पर निशाना साधा था और यहां तक ​​​​कहा था कि, वह कभी भी कृष्णा का चेहरा नहीं देखेंगी। हालांकि, लगता है कि, अब उनके बीच रिश्ता सही हो गया है।

krushna

(ये भी पढ़ें- 'केजीएफ' एक्टर यश के पिता अरुण कुमार अभी भी हैं बस चालक, एस एस राजामौली ने किया खुलासा)

'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में कृष्णा अभिषेक ने अपने जीवन के बारे में कई बड़े रहस्यों को साझा किया, जिसमें उनके मामा गोविंदा का जिक्र भी शामिल है। कृष्णा से कहा गया कि, वह अपने जीवन में गोविंदा के प्रभाव और उनके साथ बड़े होने के बारे में खुलकर बात करें। इसका उत्तर देते हुए कृष्णा ने कहा कि, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि, उनका जन्म प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में गोविंदा की मन्नत के कारण हुआ था। कृष्णा ने यह भी कहा कि, उनके मामा ने भी एक वादा किया था कि, वह अपनी बहन के बच्चे के साथ फिर वैष्णो देवी मंदिर वापस जाएंगे और पूरे 6 घंटे की लंबी यात्रा उन्होंने मुझे अपने कंधे पर कराई थी।

krushna

बकौल कृष्णा, "लोग नहीं जानते कि, मैं उनके मन्नत के कारण पैदा हुआ था। मैं अपने माता-पिता की शादी के 10 साल बाद पैदा हुआ था। मेरी मां ने 'चीची मामा' (गोविंदा) को पाला था। मेरी मां चाहती थीं कि, वह एक स्टार बनें। जब मैं चार या पांच वर्ष का था तो, उन्होंने मुझे अपने कंधों पर बैठाकर वैष्णो देवी के दर्शन कराए थे।"

krushna

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या शर्मा ने अपने 'खराब रिलेशनशिप' को किया याद, बताया- पति नील भट्ट को क्यों नहीं किया डेट?)

साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि, हालांकि वह अपनी मामी के साथ समान खून साझा नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा उनके जीवन के हर कदम पर उनका साथ दिया है। कॉमेडियन ने अपनी मामी सुनीता की भी खूब तारीफ की, जिन्होंने उन्हें लगभग 7-8 साल तक अपने साथ रहने दिया। सुनीता ने उनके लिए जो कुछ भी किया था, उसे याद करते हुए कृष्णा कहते हैं कि, वो जानते हैं कि, उनकी मामी उनसे कितना प्यार करती हैं। इसीलिए जब भी मामी को लगता है कि, वह ट्रैक से बाहर जा रहे हैं, तो वह उन्हें डांट सकती हैं।

krushna

साक्षात्कार के अंत में, जब कृष्णा अभिषेक से पूछा गया कि, क्या आपके मामा गोविंदा ने आपके करियर में मदद की थी? तो इन दावों और अटकलों का खंडन करते हुए कृष्णा ने स्पष्ट रूप से कहा कि, उनके मामा ने कभी भी उनके पेशे के मामले में मदद नहीं की, क्योंकि वह हमेशा चाहते थे कि, वह अपने दम पर अपना नाम बनाएं। हालांकि, कृष्णा ने कहा कि, यह उनके पिता आत्मप्रकाश शर्मा थे, जिन्होंने कृष्णा के सपनों के लिए अपना घर बेच दिया था और पूरे परिवार को एक कमरे में ले जाने का फैसला किया था। पिता के बलिदान के लिए उन्होंने उनकी प्रशंसा भी की।

krushna

(ये भी पढ़ें- जब रवीना टंडन ने मोटापे की आलोचना पर पत्रकार को कहा था- 'ये तो घट जाएगा, आपकी सूरत कैसे बदलेगी')

फिलहाल, कृष्णा अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं। वैसे, आपका उनके इस इंटरव्यू पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.