पद्मिनी कोल्हापुरे ने शाजा मोरानी को विश किया बर्थडे, शेयर कीं बेटे-बहू की अनदेखी वेडिंग फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने बहू शाजा मोरानी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

पद्मिनी कोल्हापुरे ने शाजा मोरानी को विश किया बर्थडे, शेयर कीं बेटे-बहू की अनदेखी वेडिंग फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की बहू शाजा मोरानी (Shaza Morani) आज यानी 1 जुलाई 2021 को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर शाजा को हर तरफ से बर्थडे विशेज मिल रही हैं। इसी कड़ी में पद्मिनी ने भी अपनी बहू को सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर करके खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

priyaank sharma and shaza morani

पहले ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा ने मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी से फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मालदीव के खूबसूरत लोकेशन में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ भी शादी की थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

(ये भी पढ़ें: आमिर खान के कार कलेक्शन: इस बुलेट प्रूफ कार से चलते हैं एक्टर, जानें इसके बारे में)

priyaank sharma and shaza morani

अब आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, 1 जुलाई 2021 को पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी बहू शाजा मोरानी के बर्थडे पर उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। पहली फोटो शाजा की सोलो है, जिसमें वो अपनी शादी के लहंगे में स्माइल करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर कपल की हल्दी सेरेमनी की है, जिसमें दोनों के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा भी देखे जा सकते हैं। तीसरी तस्वीर शाजा और प्रियांक की हिंदू सेरेमनी से हुई शादी की है, जिसमें प्रियांक शर्मा अपनी वाइफ व माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर प्रियांक और शाजा की रोमांटिक फोटो है।

shaza morani

priyaank sharma family

priyaank sharma family

priyaank sharma and shaza morani

इन फोटोज के कैप्शन में पद्मिनी ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे माय गॉर्जियस @shazamorani। मुस्कुराते रहिए और चमकते रहिए। हमारी फैमिली को कंप्लीट करने के लिए शुक्रिया।” इसके साथ ही पद्मिनी ने कई सारी हार्ट की इमोजी भी बनाई हैं।

(ये भी पढ़ें: वृंदा दौड़ा ने बेबी बॉय को दिया जन्म, एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए शेयर की गुड न्यूज)

शाजा मोरानी और प्रियांक शर्मा की सगाई की फोटो

शाजा और प्रियांक ने साल 2020 के दिसंबर में ही एक-दूसरे के साथ सगाई की थी, जिसकी जानकारी श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाजा और प्रियांक की इंगेजमेंट की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कपल ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए सिद्धांत ने कैप्शन में लिखा था, ‘इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मेरे दो फेवरेट लोग शादी कर रहे हैं। बधाई हो डार्लिंग्स।’

priyaank sharma and shaza morani

फिलहाल, हम भी शाजा मोरानी को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको पद्मिनी द्वारा शेयर की गई ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.