Priyanka Chopra की पोनीटेल ठीक करते दिखे पति Nick, फैन ने कहा- 'जीजू जैसा कोई नहीं'

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति निक जोनस उनकी पोनीटेल ठीक करते हुए दिख रहे हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra की पोनीटेल ठीक करते दिखे पति Nick, फैन ने कहा- 'जीजू जैसा कोई नहीं'

बॉलीवुड-हॉलीवुड के पॉपुलर कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) में भले ही उम्र का एक बड़ा फासला हो, लेकिन उन्होंने साबित किया है कि किसी भी रिश्ते में विश्वास, केयर और अंडरस्टैडिंग मैटर करती है, उम्र नहीं। खैर, प्रियंका और निक अपनी केमिस्ट्री से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें निक के जेस्चर ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। 

प्रियंका चोपड़ा की पोनीटेल को ठीक करते दिखे पति निक

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति निक के साथ कार में ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है निक प्रियंका की पोनीटेल को लूज करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान, उन्हें अपने iPhone की फ्लैशलाइट जलाते हुए भी देखा गया, जो काफी फनी है, जिसने प्रियंका को भी हंसने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, निक बिना अपना ध्यान भटकाए अपनी पत्नी की मदद करने में लगे रहे। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में 'पोनीटेल कॉम्प्लीकेटेड है' लिखा है।

nick jonas

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका और निक जोनस का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने इस पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'निक जीजू जैसा कोई नहीं।' एक फैन ने कमेंट किया, 'ओ..कितने केयरिंग हसबैंड हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'प्यार शुद्ध होता है, जो उम्र, रंग और बैकग्राउंड नहीं देखता है।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

nick

nick

nick

nick

जब निक जोनस ने फिक्स की बेटी मालती की हैट

निक एक केयरिंग पति होने के साथ-साथ एक प्यारे डैडी भी हैं, जो अपनी बेटी मालती पर जान छिड़कते हैं। उदाहरण के लिए, 22 जून 2023 को प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक लवली फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें प्रियंका सफेद रंग की सलवार-कमीज और दुपट्टे में नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स और जूड़े में बंधे बालों से पूरा किया था। वहीं, निक कैजुअल सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिखाई दिए थे।

हालांकि, यह क्यूट डैडी निक का जेस्चर था, जिसने हमारा दिल जीत लिया था। दरअसल, फोटो में निक अपनी नन्ही बेटी मालती की टोपी ठीक करते नजर आए थे, जो अपनी मां प्रियंका की गोद में थीं। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि निक वाकई बेहद केयरिंग हैं।

nick

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का वेलकम किया था। तब से उनकी जिंदगी अपनी बेटी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है और खूबसूरत हो गई है। Priyanka Chopra की डेढ़ साल की बेटी Malti सीख रही चलना, लेकिन प्यारी मां ने नहीं छोड़ा उसका हाथ, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको निक जोनस का ये जेस्चर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.