जब किस करते हुए निक जोनस के होठों पर लगी प्रियंका चोपड़ा की लिपस्टिक, तो हुआ कुछ ऐसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) ग्लैमर की दुनिया के सबसे चहेते जोड़ों में से एक हैं। गोल्डन ग्लोब 2020 के रेड कार्पेट पर दोनों ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

जब किस करते हुए निक जोनस के होठों पर लगी प्रियंका चोपड़ा की लिपस्टिक, तो हुआ कुछ ऐसा

जब बात बॉलीवुड की देसी गर्ल की हो तो फिर क्या कहना, उनके और उनके दूल्हे राजा के बारे में लिखने से कभी भी हमारी उंगलियां थकती नहीं हैं। ऐसा हो भी क्यों न बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) और उनके पॉप सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) न सिर्फ बॉलीवुड के बल्कि हॉलीवुड गलियारे के भी सबसे चर्चित और रोमांटिक कपल में से एक जो हैं। दोनों की प्रेम कहानी के किस्से हो या भव्य शादी के हर कोई दोनों की हाजिरजवाबी के बारे में बात करते नहीं थकता। ऐसा ही हमें कुछ हाल-फ़िलहाल में देखने को भी मिला हैं जब दोनों एक साथ गोल्डन ग्लोब 2020 के रेड कार्पेट पर शिरकत करने पहुंचे। 

ये कहावत आज यहां फिट बैठती हैं कि किसी के प्यार में पड़ना इस दुनिया की सबसे अच्छी भावना हो सकती है, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ना जो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता हो वो वाकई अद्भुत एहसास है। प्रियंका चोपड़ा ने शायद ही सपने में कभी इस बात को सोचा हो कि अपने हमसफर यानि अमेरिकी पॉप सनसनी निक जोनस से मेट गाला 2017 में ऐसे मिलेंगी कि ये सफर महज कुछ मुलाकातों का नहीं रहेगा बल्कि उम्र दर उम्र का होगा। शुरुआत में दोनों दोस्त बने और दोस्ती का ये सिलसिला आखिरकार प्यार में बदल गया और फिर देर किस बात की प्रियंका ने भी मौके का फायदा उठाते हुए निक का हाथ थाम लिया। (ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज देना चाहते थे रणवीर सिंह, प्लान कुछ इस तरह हुआ फ्लॉप)

ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे की आखिरकार हम भी किन बातों को लेकर बैठ गए, तो जनाब हाल में हुआ ही कुछ ऐसा हैं जिसके बारे में हम भी बात करने से खुद को नहीं रोक पाए। जैसा की हम जानते हैं हाल में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के साथ गोल्डन ग्लोब 2020 में अपनी उपस्थिति को लेकर जगह-जगह सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले तो दोनों इस अवार्ड सेरेमनी में अपनी दमदार एंट्री को लेकर चर्चा का विषय बन गए वहीं दूसरी तरफ अब हमारे हाथ दोनों का एक ऐसा वीडियो लगा हैं जिसमें दोनों खुलेआम एक-दूसरे पर अपना प्यार बरपा रहे हैं। 

दुनिया के सबसे मशहूर अवार्ड में से एक गोल्डन ग्लोबल 2020 अवॉर्ड सेरेमनी अमेरिका स्थित लॉस एंजिलिस शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हुई थी। इस अवार्ड नाईट में प्रियंका चोपड़ा ने जहां पिंक कलर की गाउन के साथ डायमंड नेकलेस और छोटे ईयरिंग कैरी किए हुए थे। वहीं ब्लैक कोट पैंट में निक जोनस भी काफी हैंडसम लग रहे थे। अवार्ड शो प्रवेश करने से ठीक पहले, सभी का ध्यान उन पर होना लाजमी था दोनों ने भी इस बात का खास ख्याल रखा इसी बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी रोमांटिक है। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के लिए सीक्रेट सांता बने पति निक जोनस, अनोखे अंदाज में दिया ये खास सरप्राइज)

इस वीडियो में दोनों लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की सबसे खास बात ये कि किस करने के बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक के होंठों से अपनी लिपस्टिक हटाती हुईं भी नजर आ रही हैं जो बेहद रोमांटिक हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब सरेआम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने यूं एक-दूसरे पर अपना प्यार लुटाया हो। इससे पहले भी दोनों को कई खास मौके पर किस करते हुए देखा गया हैं। दोनों के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे तो प्रियंका और निक लिपकिस करने में कभी नहीं हिचकिचाते लेकिन ये वीडियो बेहद खास है। 

इतना ही नहीं इससे पहले प्रियंका और निक की न्यू ईयर सेलिब्रेशन वाली फोटोज भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी। जिनमें वो रोमांटिक तरीके से नए साल का स्वागत करते हुए नज़र आए थे। इस दौरान दोनों ने पहले तो एक दूसरे को किस किया और फिर मस्ती-मजाक करते हुए नए साल का आगाज किया। प्रियंका के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर भी  इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। प्रियंका न्यू इयर सेलिब्रेशन पर डार्क पिंक कलर के मैक्सी स्टाइल गाउन में नजर आयीं थी। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर संग शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने दिया ये जवाब, कहा- बहुत सारी योजनाएं हैं)

इस गाउन की खासियत थी इसका कट-आउट लुक जिसमें वेस्ट के पास कट-आउट था, बैकलेस लुक था, साइड में पीक-अ-बू पैनल थे और बेहद डीप प्लंजिंग नेकलाइन था। अपनी इस ड्रेस के साथ एक्ससरीज के नाम पर प्रियंका ने सिर्फ फेंडी की गोल्ड वॉच पहन रखी थी। साथ में स्ट्रेट खुले बाल और पिंक लिपस्टिक। प्रियंका के इस ड्रेस की बात करें तो यह गाउन मशहूर फैशन ब्रैंड पातबो (patbo) का पिंक कटआउट गाउन था जिसकी कीमत 895 डॉलर यानी करीब 64 हजार रुपये है।

(फोटो-प्रियंका-निक इंस्टाग्राम)

पीसी अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती हैं। अब ऐसे में बात हो किसी इवेंट की या फिर किसी सेलिब्रेशन की दोनों ने हर लुक में हमारा दिल लूटा हैं। वैसे आपको प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जोड़ी कैसी लगती है? हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.