Priyanka Chopra ने Nick Jonas-Malti के क्यूट मोमेंट की फोटो की शेयर, ससुर और डैडी को ​भी किया याद

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे के मौके पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पति निक की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता और ससुर को भी याद किया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने Nick Jonas-Malti के क्यूट मोमेंट की फोटो की शेयर, ससुर और डैडी को ​भी किया याद

जब से ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने पैरेंटहुड को स्वीकार किया है, तब से यह जोड़ी अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का मौका नहीं छोड़ती है। कपल हर पल को अपनी नन्ही परी के साथ ​बिताना सुनिश्चित करता है। ऐसे में भला फादर्स डे पर उनका कोई पोस्ट ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मालती की तस्वीर की शेयर

प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे के मौके पर अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में हम निक जोनस को बेटी मालती के लिए एक कहानी की किताब पढ़ते हुए देख सकते हैं, जबकि वह उनकी गोद में बैठकर उसे ध्यान से सुनती दिख रही हैं। पिता-पुत्री की जोड़ी को व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा गया और यह तस्वीर दोनों के प्यार को बयां करती है।

priyanka

अगली तस्वीर में प्रियंका के ससुर केविन जोनस को अपनी पोती मालती के साथ अच्छा समय बिताते हुए दिखाया गया है, क्योंकि दोनों सड़कों पर टहलने का आनंद लेते दिख रहे हैं। तस्वीर में केविन अपनी लाडली पोती मालती को गोद में लिए और तरह-तरह की चीजें दिखाते नजर आ रहे हैं। दादाजी मालती पर अपना प्यार लुटाते नजर आए।

priyanka

तीसरी तस्वीर में प्रियंका के पिता दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने फादर्स डे के लिए एक हार्दिक नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "वह आपके सबसे बड़े चैंपियन हैं .. जब आप जीतोगी, तो वह कमरे में सबसे तेजी से चिल्लाएंगे। तुम्हारे आंसू उनका दिल तोड़ देंगे। वह आपको कभी नहीं दिखाएंगे कि वह दर्द महसूस कर रहे हैं।''

priyanka

प्रियंका ने आगे लिखा, ''आपकी खुशी उनकी खुशी है। वह दादा या पिता या डैड हैं, या उन्हें आप जो कुछ भी कहते हैं। आई लव यू निक निक जोनस, हमारे साथ होने के लिए धन्यवाद। मालती और मैं बहुत भाग्यशाली हैं। लव यू @papakjonas आप आज और हर दिन बहुत खास हैं। फादर्स डे की शुभकामना। हो सके तो उन्हें गले लगा लो। मिस यू पापा।"

बता दें कि प्रियंका और निक को जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का आशीर्वाद मिला था। कुछ दिन पहले ही मालती अपने पापा निक जोनस के साथ स्टेज पर पहली बार नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में से एक में मालती को हेडफोन के माध्यम से अपने पिता का गाना सुनते हुए देखा जा सकता है, जबकि निक अपने संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल कर रहे थे।

priyanka

निक जोनस द्वारा पोस्ट की गई एक अन्य तस्वीर में बिंदास डैडी को अपने कॉन्सर्ट के लिए रिहर्सल करते हुए अपनी बच्ची को पकड़े हुए देखा जा सकता है। उधर मालती साउंड चेक करने में लगी थीं। 

priyanka

Priyanka Chopra ने मां Madhu के बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल वीडियो, नातिन Malti संग दिखी खास बॉन्डिंग। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, हमें मालती की उनके पिता निक जोनस के साथ तस्वीर बहुत पसंद आई। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.