रणबीर कपूर मां नीतू कपूर संग क्लीनिक जाते हुए किये गए स्पॉट, पैपराजी से पूछा 'आपका लॉकडाउन नहीं है'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर मां नीतू कपूर संग क्लीनिक जाते हुए स्पॉट किये गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रणबीर कपूर मां नीतू कपूर संग क्लीनिक जाते हुए किये गए स्पॉट, पैपराजी से पूछा 'आपका लॉकडाउन नहीं है'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमण से रिकवर हुए हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान ही एक्टर इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में  क्वारंटाइन कर लिया था। अपनी रिकवरी के बाद अब एक्टर अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ क्लीनिक जाते हुए स्पॉट किये गए हैं। इस दौरान रणबीर और नीतू कपूर की कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।   

ranbir kapoor

दरअसल, रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर संग 15 अप्रैल को क्लीनिक जाते हुए स्पॉट किये गए। जैसे ही वो कार से बाहर निकले, उनका सबसे पहला सवाल पैपराजी से यही था कि कोरोना के बढ़ते केसेज के बीच मीडिया पर्सन के लिए लॉकडाउन क्यों नहीं है। सामने आए वीडियो में हम रणबीर को अपनी कार से उतरते हुए देख सकते हैं। इस दौरान एक्टर ने फोटोग्राफर्स से पूछा, “आप लोग का लॉकडाउन नहीं है”, जिस पर पैपराजी ने उन्हें रिप्लाई किया कि उनका काम अभी चल रहा है। इसके बाद रणबीर ने सबसे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की अपील की और क्लीनिक के अंदर चले गए। (ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी ने अपने 40वें बर्थडे पर पति रोहित व दोस्तों संग मचाया धमाल, काटा स्पेशल केक)

रणबीर और नीतू कपूर क्लीनिक अपनी अलग-अलग कार से आए थे, लेकिन दोनों लगभग एक समय पर ही पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। इन फोटोज में रणबीर को ग्रे स्वेटशर्ट और आर्मी ग्रीन कार्गो पैंट्स और स्नीकर्स के साथ देखा जा सकता है। एक्टर ने इसे ग्रे मास्क और ब्लू कैप के साथ पेयर किया है। वहीं, नीतू ने टरक्वोइज ब्लू टॉप को ब्लू जींस के साथ टीम अप किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने मास्क को फेस शील्ड से लेयर किया हुआ है।

इससे पहले, 9 मार्च 2021 को नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘आपकी दुआओं और फ़िक्र के लिए धन्यवाद। रणबीर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो मेडिकेशन पर है और अच्छे से रिकवर कर रहा है। वो घर पर सेल्फ क्वारंटाइन है और सभी सावधानियां बरत रहा है।’ (ये भी पढ़ें: किश्वर मर्चेंट ने दिए प्रेग्नेंसी के दौरान कपड़े पहनने के आइडियाज, कहा- 'पति के कपड़ों पर डालें डाका')

ranbir

इसके बाद रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने ‘पीटीआई’ को 27 मार्च 2021 को एक स्टेटमेंट दिया था, जिसमें एक्टर ने बताया था कि रणबीर पूरी तरह अब ठीक हैं। रणधीर कपूर ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि, ‘रणबीर अब पूरी तरह ठीक हैं। मैं उनसे मिला भी हूं। उन्हें अब किसी भी तरह की तकलीफ नहीं है।’

ranbir kapoor

इसके अलावा, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी 26 मार्च 2021 अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो उनके पिता ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने पूरे होने पर रखी गई प्रार्थना सभा की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रणबीर और रिद्धिमा व्हाइट आउटफिट में हवन के लिए जमीन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान रिद्धिमा अपने हाथ में हवन सामग्री लेती हुई नजर आ रही हैं और रणबीर भी सामग्री के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम आपको हमेशा देख रहे हैं। हम आपको मिस करते हैं।’ इस फोटो से साफ हो गया था कि रणबीर कपूर अब पूरी तरह ठीक है और हो सकता है कि वह जल्द ही अपने काम पर भी लौट आएं। (ये भी पढ़ें: स्मृति खन्ना ने बेटी अनायका के बर्थडे पर शेयर किया जन्म के समय का वीडियो, लिखा खास नोट)

ridhhima

फिलहाल, रणबीर कपूर कोरोना से रिकवर होने के बाद जितनी हो सके उतनी सावधानी बरत रहे हैं। तो आपको एक्टर और उनकी मां नीतू कपूर के सामने आए फोटोज व वीडियो कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.