नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के साथ किया जबरदस्त डांस, 'मम्मी' की एनर्जी देख क्रेजी हुए फैंस

हाल ही में, रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर के साथ धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के साथ किया जबरदस्त डांस, 'मम्मी' की एनर्जी देख क्रेजी हुए फैंस

बॉलीवुड की फेमस मां-बेटे की जोड़ी यानी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां रणबीर अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में हैं, तो वहीं नीतू भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब मां-बेटे की इस जोड़ी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

neetu kapoor

पहले तो ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में, शो के सेट पर दिवंगत अभिनेता व एक्ट्रेस के पति ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट दिया गया था, जिसे देखकर वह बहुत इमोशनल हो गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि, उनके बेटे और एक्टर रणबीर जल्द ही शो में शामिल होंगे। अब शो के सेट से दोनों का एक डांस वीडियो सामने आया है। 

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर को पत्नी आलिया संग समय बिताने में मिलती है खुशी, खुद एक्टर ने किया खुलासा)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर जबरदस्त एनर्जी के साथ शानदार डांस कर रही हैं। वहीं, उनके बेटे रणबीर भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते दिखे। दरअसल, यहां रणबीर अपनी को-स्टार वाणी कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, वहां इन दोनों ने नीतू के साथ 'जी हुजूर' गाने पर जबरदस्त डांस किया है। मां-बेटे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

(ये भी पढ़ें- 'कॉफी विद करण 7' में आलिया ने उड़ाया सैफ के बेटे इब्राहिम का मजाक, तो यूजर्स ने लगाई फटकार)

वैसे, तो इस वीडियो मे सभी कमाल लग रहे थे, लेकिन दर्शकों की निगाहें नीतू कपूर पर टिक गईं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में कमेंट करते हुए लिखा, 'अपने बेटे की फिल्म के प्रमोशन के लिए नीतू कपूर की एनर्जी देखकर उनसे प्यार हो गया है।' एक अन्य ने लिखा है, 'मेरी आंखें नहीं हट पा रही हैं, नीतू कपूर क्या शानदार डांसर हैं?' यहां देखें कमेंट्स के अन्य स्क्रीनशॉट्स।

cmt

cmt

cmt

cmt

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर 'डांस दीवाने जूनियर्स' के सेट पर पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कही ये बात)

बता दें कि, रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में रणबीर डकैत की भूमिका में हैं। तो आपको नीतू और रणबीर का यह डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.